फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Civil servants need to keep themselves abreast with latest technological developments: PM Modi

Maharashtra: 'खुद को तकनीकी विकास के साथ अपडेट रखें', लोक सेवकों से बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sat, 19 Oct 2024 09:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 19 Oct 2024 09:55 PM IST
सार

Maharashtra: अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि लोक सेवकों को नए विचारों (आइडिया) के लिए स्टार्टअप्स, शोध संस्थानों और युवाओं की मदद लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विकास के साथ जानकारी को संभालना आसान हो गया है।

विज्ञापन
Civil servants need to keep themselves abreast with latest technological developments: PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोकसेवकों से कहा कि उन्हें नवीनतम तकनीकी विकास की जानकारी रखनी चाहिए। इससे वे सरकारी कामकाज के मानकों को पूरा कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि लोक सेवकों को हमेशा नागरिक केंद्रित दृष्टिकोण पर फोकस करना चाहिए। 

विज्ञापन


यहां अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि लोक सेवकों को नए विचारों (आइडिया) के लिए स्टार्टअप्स, शोध संस्थानों और युवाओं की मदद लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विकास के साथ जानकारी को संभालना आसान हो गया है, जिससे नागरिकों को जानकारी देना और सरकारी गतिविधियों पर नजर रखना संभव हो गया है।  
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, लोक सेवकों को नवीनतम तकनीकी विकास क साथ अपडेट रहना चाहिए, ताकि वे सरकार के बढ़ते मानकों को पूरा कर सकें। मिशन कर्मयोगी इस दिशा में मददगार साबित हो सकता है। मिशन कर्मयोगी को सितंबर 2020 में शुरू किया गया था, जिसका मकसद लोक सेवकों की क्षमता का विकास करना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नवाचार और नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विभागों से फीडबैक तंत्र बनाने का भी आग्रह किया। मोदी ने कहा कि दुनिया एआई को एक अवसर के रूप में देख रही है। भारत के लिए यह एक चुनौती और अवसर दोनों प्रदान करता है। 

उन्होंने एआई और आकांक्षी भारत के बीच संतुलन बनाने के महत्व पर जोर दिया और कहा कि अगर हम सफलतापूर्व एआई का उपयोग आकांक्षी भारत के विकास के लिए करते हैं, तो यह क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। उन्होंने लोक सेवकों के प्रशिक्षण संस्थानों में तालमेल की कमी की ओर भी इशारा किया और कहा कि हमने उनके बीच भागीदीरी और सहयोग को बढ़ाने का प्रयास किया है। उन्होंने संस्थानों से एक-दूसरे से सीखने और सर्वोत्तम वैश्विक प्रथाओं को अपनाने के लिए उचित संवाद चैनल स्थापित करने का भी आग्रह किया। 


मोदी ने कहा, मिशन कर्मयोगी के जरिए हमारा लक्ष्य ऐसे मानव संसाधन का निर्माण करना है, जो हमारे देश के विकास का मूल आधार बनें। उन्होंने इस दिशा में किए गए प्रयासों पर संतोष जताया और कहा कि अगर हम इसी जुनून के साथ काम करते रहे, तो कोई भी देश की प्रगति को नहीं रोक सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed