{"_id":"5b39bf8f4f1c1b8c278b8c40","slug":"civil-judge-lawsuit-filed-against-adulterous-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों को सजा सुनाने वाले जज गुहार लगाने पहुंचे पुलिस स्टेशन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अपराधियों को सजा सुनाने वाले जज गुहार लगाने पहुंचे पुलिस स्टेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
वडोदरा में एक सिविल जज और उसकी पत्नी का विवाद अब पुलिस के पास जा पहुंचा है। एक तरफ सिविल जज ने पत्नी को व्यभिचारी बताते हुए पुलिस में फरियाद लगाई है वहीं दूसरी तरफ पत्नी ने बीते साल ही जज के खिलाफ दहेज कानून और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सिविल जज ने पुलिस में अपनी पत्नी को लेकर दिए शिकायती पत्र में कहा है कि मेरी पत्नी के दो प्रेमी हैं जिसमें एक कोर्ट का स्टैनोग्राफर है तो दूसरा पत्नी के स्कूल के समय का प्रेमी है। दोनों के साथ मेरी पत्नी के अवैध शारीरिक संबंध हैं। मामले को लेकर पुलिस ने महिला और उसके पिता-चाचा और दोनों प्रेमियों समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। स्कूल के समय से प्रेमी के संबंध में सिविल जज ने अपनी फरियाद में कहा है कि जब उसकी पत्नी स्कूल में पढ़ती थी तब से प्रियांक मल्कान नाम के व्यक्ति के साथ उसके संबंध थे। ये बात शादी के समय गुप्त रखी गई थी।
विज्ञापन
सिविल जज ने दूसरे प्रेमी के संबंध में बताया कि दूसरा कोर्ट के स्टैनोग्राफर श्रीजीत पिल्लई है जिसने मेरी पत्नी को मोबाइल एप्लीकेशन की जानकारी देने के बहाने फंसाया और बाद में दोनों बहुत नजदीक आ गए। दोनों के बीच 3500 से अधिक बार मोबाइल पर बातचीत हुई है और संबंध भी बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि पत्नी ने भी जून 2017 में पति जज के खिलाफ दहेज कानून और मारपीट की शिकायत पुलिस में दी थी।
विज्ञापन