फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Citizenship Amendment Bill Bhaiyyaji Joshi of RSS says it is a big initiative of present government

आरएसएस ने नागरिकता विधेयक को बताया मोदी सरकार का साहसिक कदम

Thu, 12 Dec 2019 02:42 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 12 Dec 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
Citizenship Amendment Bill Bhaiyyaji Joshi of RSS says it is a big initiative of present government
भैय्याजी जोशी (फाइल फोटो)

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव भैय्याजी जोशी ने संसद से नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बधाई देते हुए इसे ‘साहसिक कदम’ बताया। जोशी ने कहा कि आरएसएस का हमेशा से यह पक्ष रहा है कि जो हिंदू दूसरे देशों से प्रताड़ना के बाद भारत आते हैं, उन्हें घुसपैठिया नहीं बल्कि शरणार्थी के रूप में देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन


इस विधेयक में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है और यह राज्यसभा से बुधवार को पारित हो चुका है। लोकसभा से यह विधेयक सोमवार को पारित हो गया था। संवाददाताओं से जोशी ने इस विधेयक के पारित होने को ‘साहसिक कदम’ बताया और भाजपा नीत केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा, 'आरएसएस का हमेशा यह पक्ष रहा है कि जो हिंदू दूसरे देशों में उत्पीड़न की वजह से भारत आते हैं, उन्हें घुसपैठिया नहीं बल्कि शरणार्थी माना जाना चाहिए और यह जरूरी है कि इन शरणार्थियों को सम्मानजनक जीवन और समान अधिकार मिले। लेकिन काफी समय बीत गया और शरणार्थियों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी।' जोशी ने कहा कि मौजूदा सरकार ने ‘बेहतरीन कदम’ उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed