फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Citizenship Amendment Bill 2019 In Rajya Sabha: Shiv Sena Sanjay Raut targets modi and Amit shah

नागरिकता संशोधन विधेयक : संजय राउत का तंज-जिस स्कूल में आप पढ़ते हो, हम उस स्कूल के हेडमास्टर

Wed, 11 Dec 2019 03:53 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 11 Dec 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Citizenship Amendment Bill 2019 In Rajya Sabha: Shiv Sena Sanjay Raut targets modi and Amit shah
शिव सेना नेता संजय राउत - फोटो : PTI

राज्यसभा में बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक पर बहस के दौरान शिव सेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तंज कसा। उन्होंने राष्ट्रवाद या हिंदुत्व के मुद्दे पर कहा, 'जिस स्कूल में तुम पढ़ते हो, हम उस स्कूल के हेडमास्टर हैं।'

विज्ञापन


विज्ञापन


सदन में बिल पर चर्चा के दौरान संजय राउत ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, 'मजबूत पीएम और गृह मंत्री पर हमारी आशा है। क्या इस बिल के पास होने के बाद आप घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे? अगर शरणार्थियों को स्वीकार करते हैं, तो उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। क्या उनको वोटिंग अधिकार मिलेंगे?'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संजय राउत ने कहा, 'मैं कल ये लगातार सुन रहा हूं कि जो लोग बिल का समर्थन नहीं कर रहे हैं, वे राष्ट्रविरोधी हैं और जो समर्थन में हैं, वो राष्ट्रवादी।'
 
शिव सेना के वरिष्ठ नेता ने कहा, 'हमें राष्ट्रवाद या हिंदुत्व पर कोई प्रमाण पत्र नहीं चाहिए। जिस स्कूल में आप पढ़ते हो, हम उस स्कूल के हेडमास्टर हैं। हमारे स्कूल के हेडमास्टर बालासाहेब ठाकरे थे, अटल जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी थे। हम सबको मानते हैं।' उन्होंने कहा कि इस बिल का विरोध धार्मिक आधार पर नहीं मानवता के आधार पर होना चाहिए। 

पाकिस्तान की असेंबली नहीं : 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिप्पणी की थी कि विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। इस पर तंज कसते हुए संजय राउत ने कहा, 'ये पाकिस्तान की असेंबली तो नहीं है। देश की जनता ने सबको वोट किया है। अगर पाकिस्तान की भाषा हमको पसंद नहीं है, तो पाकिस्तान को खत्म करो।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed