राहुल बोले- नागरिकता कानून और एनआरसी फासीवादी हथियार, विरोध कर रहे लोगों के साथ मैं खड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे है। दिल्ली स्थित जामिया विश्वविद्यालय में भी इसको लेकर विरोध प्रदर्शन हुए। वहीं, वायनाड सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वह नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर विरोध कर रहे लोगों के साथ खड़े हैं।
The CAB & NRC are weapons of mass polarisation unleashed by fascists on India. The best defence against these dirty weapons is peaceful, non violent Satyagraha. I stand in solidarity with all those protesting peacefully against the CAB & NRC.विज्ञापन विज्ञापन— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 16, 2019
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) और एनआरसी भारत पर फासीवादियों द्वारा फैलाए गए ध्रुवीकरण के बड़े हथियार हैं। इन गंदे हथियारों के खिलाफ सबसे अच्छा बचाव शांतिपूर्ण, अहिंसक सत्याग्रह है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि मैं उन सभी के साथ एकजुटता से खड़ा हूं जो सीएए और एनआरसी के खिलाफ शांति से विरोध कर रहे हैं।
गौरतलब है कि नागरिकता कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया और उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंसक प्रदर्शन हुए।
यह मामला आज सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और अदालत इसपर कल सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। वहीं पूरे यूपी में धारा 144 लागू कर दी गई है। लखनऊ के नदवा कॉलेज में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी आज बंद है और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों से कैंपस खाली कराया जा रहा है।