{"_id":"5e0eebc58ebc3e880c79d8dd","slug":"citizenship-amendment-act-jamaat-e-islami-to-protest-against-citizenship-law-shiv-sena-sanjay-raut","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून के विरोध में जमात-ए-इस्लामी के साथ शिवसेना, कार्यक्रम में शामिल होंगे संजय राउत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागरिकता कानून के विरोध में जमात-ए-इस्लामी के साथ शिवसेना, कार्यक्रम में शामिल होंगे संजय राउत
Fri, 03 Jan 2020 12:53 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
संजय राउत (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) खिलाफ मैदान में उतरी जमात-ए-इस्लामी को शिवसेना का साथ मिला है। आज मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत भी शामिल होंगे। बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन जमात-ए-इस्लामी हिंद मुंबई, मराठी पत्रकार संघ और एसोसिएशन ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स मिलकर कर रहे हैं।
विज्ञापन
जमात-ए-इस्लामी हिंद के मुंबई अध्यक्ष ने बताया कि शिवसेना नेता संजय राउत ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और कहा है कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आएंगे। राउत के अलावा इस कार्यक्रम में बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बीजी कोलसे पाटिल, विरष्ठ वकील मिहिर देसाई और वरिष्ठ वकील यूसुफ मुछाला भी अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर जमात-ए-इस्लामी हिंद मुंबई, मराठी पत्रकार संघ और एसोसिएशन ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (एपीसीआर) के संयुक्त कार्यक्रम मुंबई वीटी स्टेशन के नजदीक पत्रकार भवन में शनिवार शाम को रखा गया है। इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे शिवसेना नेता संजय राउत पर सभी की निगाहें हैं।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि शिवसेना ने नागरिकता संशोधन बिल पर लोकसभा में समर्थन किया था, लेकिन राज्यसभा में मतदान के दौरान वाकआउट कर गई थी। वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि महाराष्ट्र में एनआरसी को लागू नहीं किया जाएगा और साथ ही सीएए पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही निर्णय लेने की बात कही थी। संजय राउत लगातार सीएए और एनआरसी के खिलाफ मोदी सरकार पर हमलावर हैं।