{"_id":"5ba78c9c867a557f6b0b8cfe","slug":"cisf-will-check-the-security-of-allahabad-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":" इलाहाबाद कुंभ मेले की सुरक्षा की जांच करेगा सीआईएसएफ ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इलाहाबाद कुंभ मेले की सुरक्षा की जांच करेगा सीआईएसएफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Sep 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) अगले साल इलाहाबाद में आयोजित हो रहे कुंभ मेले के लिए विस्तृत सुरक्षा और अग्निरोधी सुरक्षा जांच करेगा। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि सीआईएसएफ के विशेषज्ञों की एक विशेष टीम जल्द ही गंगा और यमुना के संगम के किनारे स्थित मेला क्षेत्र का सर्वेक्षण और जांच करेगी।
विज्ञापन
इसके बाद, वे उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन को एक रिपोर्ट सौंपेगे जो इस कार्यक्रम के सुरक्षा प्रबंधों का प्रभारी है। सीआईएसएफ के पास अपनी तरह की एक सुरक्षा सलाहकार इकाई है, जो संगठनों और बड़े उपक्रमों को सुरक्षा, अग्नि और आपदा खतरों के खिलाफ पेशेवर तैयारियों पर सलाह देती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टीम कुंभ के अधिकारियों को बताएगी कि स्मार्ट गैजेट और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कैसे करनी है। उन्होंने कहा कि टीम अधिकारियों को यह भी बताएगी कि सीसीटीवी कैमरे कहां लगाए जाएं। मेला अगले साल 15 जनवरी से शुरू होगा और 49 दिन तक चलेगा।
विज्ञापन