फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CISF takes over security of Statue of Unity, 272 soldiers deployed

सीआईएसएफ ने लिया स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की सुरक्षा का जिम्मा, 272 जवानों की हुई तैनाती

Tue, 25 Aug 2020 10:53 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केवडिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केवडिया Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 25 Aug 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
CISF takes over security of Statue of Unity, 272 soldiers deployed
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सीआईएसएफ की तैनाती - फोटो : ANI

गुजरात के मशहूर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की जिम्मेदारी अब सीआईएसएफ को सौंप दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 272 जवानों ने यहां सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है।

विज्ञापन

बता दें कि सीआईएसएफ के जवान हवाई अड्डों और दिल्ली मेट्रो समेत देश के कई महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा करते हैं। राजधानी दिल्ली की तमाम सरकारी इमारतों की सुरक्षा का जिम्मा भी सीआईएसएफ के पास ही है। अब इस सुरक्षा बल के जवान स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इसके साथ ही अब सीआईएसएफ के जिम्मे पूरे देश में 350 इकाइयों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आ गई है

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के परिसर में अभी पर्यटकों का प्रवेश बंद है, जिसे दो सितंबर से खोले जाने की संभावना है। बता दें कि राज्य सरकार ने कुछ महीने पहले कोविड-19 महामारी को देखते हुए आगंतुकों के प्रवेश पर रोक लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed