फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CISF removes security tags from luggage of air travellers

अब हवाई जहाज यात्रियों के बैग में नहीं लगेंगे लगेज टैग्स!  

Fri, 09 Dec 2016 03:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 Dec 2016 03:00 AM IST
विज्ञापन
CISF removes security tags from luggage of air travellers
एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala

देश के छह बड़े एयरपोर्ट पर यात्री अब हैंडबैग में लगने वाले सुरक्षा टैग्स से निजात पाकर सहज यात्रा कर सकते हैं। सीआईएसएफ ने एक पायलट योजना के तहत सुरक्षा टैग्स की व्यवस्था को खत्म करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


देश के छह बड़े एयरपोर्ट पर 15 दिसंबर से शुरू होने वाले इस पायलट प्रोजेक्ट के बाद यात्रियों को अपने हैंडबैग में सुरक्षा टैग्स लगवाने से छुटकारा मिल जाएगा। सीआईएसएफ के निदेशक ओपी सिंह ने बताया कि प्राथमिक तौर पर यह व्यवस्था दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बंगलूरू में शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


इन एयरपोर्ट में एस योजना के सफल होने के बाद बाकी एयरपोर्ट पर इस व्यवस्था की शुरुआत की जाएगी। अब तक नियम के अनुसार यात्रियों को घरेलू या विदेशी फ्लाइट में यात्रा के पहले अपने हैंडबैग में सुरक्षा टैग्स लगवाने पड़ते थे जो सुनिश्चित करता था कि यात्री अपने साथ जो बैग ले जा रहे हैं वह अच्छी तरह से जांच लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed