फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CISF Jawan Rajesh Singh awarded Police Medal for Gallantry capturing armed colleague who killed four personnel

Police Medals: CISF हेड कांस्टेबल राजेश सिंह को पुलिस पदक, अंधाधुंध फायरिंग कर रहे साथी जवान से छीनी थी राइफल

Wed, 25 Jan 2023 07:23 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 25 Jan 2023 07:23 PM IST
सार

Gallantry Medal: हेड कांस्टेबल राजेश सिंह 12 जनवरी, 2017 को बिहार के औरंगाबाद जिले में नबीनगर पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (एनपीजीसीएल) में तैनात थे, जब उनके साथी कांस्टेबल बलवीर सिंह ने कथित तौर पर अपनी राइफल से गोली मारकर चार सहयोगियों की हत्या कर दी। इसके बाद राजेश सिंह ने बलवीर सिंह का सामना किया और इंसास राइफल छीन कर फेंक दी।

विज्ञापन
CISF Jawan Rajesh Singh awarded Police Medal for Gallantry capturing armed colleague who killed four personnel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के हेड कांस्टेबल राजेश सिंह को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। हेड कांस्टेबल राजेश सिंह ने 2017 में बिहार में स्थित एक बिजली संयंत्र में चार कर्मियों की कथित तौर पर हत्या करने वाले अपने सशस्त्र सहयोगी को काबू में किया था। अधिकारियों ने कहा कि यह दुर्लभ घटना थी। जब किसी कर्मी को पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री (PMG) अवॉर्ड से नवाजा गया है, जिसने एक दर्दनाक घटना को रोकने का का साहस दिखाया था।

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल राजेश सिंह 12 जनवरी, 2017 को बिहार के औरंगाबाद जिले में नबीनगर पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (एनपीजीसीएल) में तैनात थे, जब उनके साथी कांस्टेबल बलवीर सिंह ने कथित तौर पर अपनी राइफल से गोली मारकर चार सहयोगियों की हत्या कर दी। सीआईएसएफ ने एक बयान में कहा कि कांस्टेबल बलवीर सिंह कैंपस में नए बैरक की छत पर पहुंचे, तब निहत्थे राजेश सिंह ने उन्हें चुनौती दी। राजेश सिंह यह जानते थे कि कांस्टेबल बलवीर सिंह गुस्से में है और उसके पास घातक हथियार है और उनकी जान जा सकती है। इसके बावजूद उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ और मानव जीवन को बचाने के लिए बलवीर सिंह का सामना किया और इंसास राइफल छीन कर उसे फेंक दिया।
विज्ञापन


राजेश सिंह ने कई कीमती जान बचाई...
सीआईएसएफ ने कहा कि इसके बाद राजेश सिंह ने कांस्टेबल बलवीर सिंह को दबोच लिया और उसे जमीन पर गिरा दिया। बाद में उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। सीआईएसएफ ने कहा है कि राजेश सिंह ने बहादुरी और साहसिक कार्य से कई कीमती जान बचाईं, ऐसे समय में जब अन्य लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के प्रशस्ति पत्र में कहा गया कि अंधाधुंध गोलीबारी की घटना के दौरान हेड कांस्टेबल राजेश सिंह की विशिष्ट वीरतापूर्ण कार्रवाई, साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया जा रहा है। बता दें, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह वर्तमान में CISF इकाई में तैनात हैं, जो उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ISRO टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) की सुरक्षा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed