CISF का स्थापना दिवस आज, 36 जवानों को मिला उत्कृष्ट सेवा मेडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) आज 49वां स्थापना दिवस मना रहा है। CISF का गठन 10 मार्च 1969 में हुआ था। स्थापना के समय इसमें 2800 जवान थे जिसकी वर्तमान में संख्या करीब 1.50 लाख है।
आपको बता दें कि CISF सरकारी उपक्रमों समेत देश की आंतरिक सुरक्षा, विशिष्ट लोगों की सुरक्षा, मेट्रो, परमाणु संस्थान, ऐतिहासिक धरोहरों आदि की भी सुरक्षा करता है। यूपी के गाजियाबाद में CISF की पांचवीं आरक्षित वाहिनी में यह स्थापना दिवस मनाया जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे।
समारोह के दौरान 36 जवानों को उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। समारोह के बाद जवानों ने पोल मलखम और सबाते मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया जिसमें महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान जवान भीषण आग पर काबू करते दिखायी दिये।
आपको बता दें कि CISF के एक सीनियर अधिकारी ने हालही में कहा था कि देश के कई एयरपोर्ट ऑपरेटर्स पर CISF के 750 करोड़ रुपये बकाया हैं। जिसमें से 737 करोड़ रुपये DIAL पर बकाया हैं जोकि IGI एयरपोर्ट को ऑपरेट करता है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CISF को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को प्रभावी रूप से सुरक्षा दी है। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी बधाई देते हुए CISF को उसके द्वारा दी जा रही सेवाओं के प्रति आभार जताया।
Greetings and best wishes to @CISFHQrs on their Raising Day. CISF has distinguished itself by effectively catering to the security needs of vital establishments, many of which are driving India’s resurgence as well as connecting the nation. pic.twitter.com/R4zXWG0F1b
— Narendra Modi (@narendramodi) March 10, 2018
Gratitude to @CISFHQrs for providing security cover to critical infrastructure installations of our nation with utmost commitment and dedication; my best wishes to them as they celebrate 50th year of excellence in service of the nation. pic.twitter.com/whhAfiKNBF
— Smriti Z Irani (@smritiirani) March 10, 2018