{"_id":"6ada468400e686ce8c03bf4d","slug":"cisf-dg-honours-asian-games-gold-medallist-and-players-winning-169-medals-in-police-clusters-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ: डीजी ने 169 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कौन-कौन रहा शामिल?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीआईएसएफ: डीजी ने 169 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कौन-कौन रहा शामिल?
Thu, 22 Oct 2026 10:53 PM IST
निर्मल कांत
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:53 PM IST
सार
सीआईएसएफ के डीजी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी और पुलिस क्लस्टर्स में 169 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों के पीछे क्या खास रहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
20वें एशियाई खेलों के प्रतिभागियों का सम्मान ...
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित सीआईएसएफ मुख्यालय 'मिराकी' में आयोजित एक समारोह में एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और पुलिस क्लस्टर्स में 169 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
समारोह में 20वें एशियाई खेलों और ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित पांच ऑल इंडिया पुलिस क्लस्टर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीआईएसएफ खेल टीमों के खिलाड़ियों और कोचों को भी सम्मान किया गया।
सीआईएसएफ के खिलाड़ियों ने इन क्लस्टर्स में कई टीम खिताबों के साथ कुल 169 पदक (64 स्वर्ण, 46 रजत और 59 कांस्य) अपने नाम किए। पांचों पुलिस क्लस्टर्स में भाग लेने वाले सीआईएसएफ स्पोर्ट्स टीमों के लगभग 212 खिलाड़ी और 19 कोच इस समारोह में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
20वें एशियाई खेलों के प्रतिभागियों का सम्मान ...
जापान के आइची-नगोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 20वें एशियाई खेलों में सीआईएसएफ के पांच खिलाड़ियों ने भाग लिया था। भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य के रूप में खेलते हुए रितु ने स्वर्ण पदक हासिल किया। महानिदेशक ने रितु को दो लाख रुपये का चेक और अन्य चार प्रतिभागियों में से प्रत्येक को 50,000 का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड साल भर खेल क्लस्टर्स और प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। वर्ष 2026-27 के स्पोर्ट्स कैलेंडर की कुल 17 क्लस्टर्स एवं प्रतियोगिताओं में से 5 संपन्न हो चुकी हैं तथा 12 प्रतियोगिताओं का आयोजन होना अभी बाकी है। संपन्न हुए 5 ऑल इंडिया पुलिस क्लस्टर्स में सीआईएसएफ का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।
डीजी प्रवीर रंजन ने सभी पदक विजेताओं, भाग लेने वाले खिलाड़ियों और उनके कोचों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस क्लस्टर्स और एशियाई खेलों में उनके द्वारा हासिल किए गए परिणाम उनके उच्च स्तरीय अनुशासन और कठोर परिश्रम को दर्शाते हैं।
महानिदेशक ने खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रतिबद्धता और जज्बे को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी दोहराया कि बल अपने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनके प्रशिक्षण और तैयारियों में हरसंभव सहयोग प्रदान करना जारी रखेगा।
खेल उपलब्धियां और प्रशस्ति पत्र-
1. जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेल (2026) में सीआईएसएफ के पांच खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। महिला हेड कांस्टेबल रितु ने भारतीय महिला कबड्डी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता।
2. पांच अखिल भारतीय पुलिस खेल क्लस्टरों में सीआईएसएफ के पदक 2025–26 के 120 (47 स्वर्ण, 30 रजत, 43 कांस्य) से बढ़कर 2026–27 में 169 (64 स्वर्ण, 46 रजत, 59 कांस्य) हो गए।
3. ट्रॉफियों की संख्या 10 (पुरुष 06, महिला 04) से दोगुनी होकर 20 (पुरुष 10, महिला 10) हो गई।
4. खेल वर्ष 2025–26 के लिए पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को लगभग 97 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि वितरित की गई।
5. 180 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को डीजी डिस्क तथा 161 को डीजी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
6. खेलों के विकास में योगदान के लिए 09 इकाई प्रभारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
7. वर्ष 2026 में 18 खिलाड़ियों को विशेष वेतनवृद्धि दी गई (5 अंतरराष्ट्रीय, 13 राष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए)।
8. खेल वर्ष 2026–27 में ऑफ-सीजन विशेष आहार के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये वितरित, इन-सीजन आहार के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये मंजूर करने की प्रक्रिया जारी।
9. सभी केंद्रीय खेल टीमों को लगभग 76 लाख रुपये की कॉमन खेल किट; व्यक्तिगत खेल किट हेतु 71 लाख रुपये सीधे खिलाड़ियों के बैंक खातों में।
10. कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल एवं सहायक उप निरीक्षक स्तर पर खेल भर्ती हेतु नियमों में संशोधन जारी; रिक्त पदों के विरुद्ध लगभग 450 खिलाड़ियों की भर्ती शीघ्र शुरू होगी।
11. एनआईएसए, हैदराबाद तथा एसएसजी ग्रेटर नोएडा में एथलेटिक्स ट्रैक सहित खेल सुविधाएं विकसित; महिला बटालियन, नूंह में खेल अवसंरचना का निर्माण जारी।
12. आरसीआरटीसी, ठक्कोलम में बैडमिंटन, टेनिस, तलवारबाजी एवं साइक्लिंग के लिए क्षेत्रीय खेल केंद्र के लिए साई द्वारा डीपीआर तैयार की जा रही है।
13. लक्ष्य: ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल तथा विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों में सीआईएसएफ की अधिकाधिक भागीदारी एवं बेहतर प्रदर्शन।