फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CID team visits Suvendu Adhikari connection with investigation death of his gurad in 2018 in Purba Medinipur

बंगाल: सुवेंदु अधिकारी के घर फिर पहुंची सीआईडी, गार्ड की मौत के मामले में पूछताछ जारी

Sat, 17 Jul 2021 02:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 17 Jul 2021 02:31 PM IST
सार

राज्य सशस्त्र पुलिस के जवान शुभव्रत चक्रवर्ती सुवेंदु अधिकारी के सुरक्षा में लंबे समय से तैनात थे। 2018 में उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक जवान की पत्नी ने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

विज्ञापन
CID team visits Suvendu Adhikari connection with investigation death of his gurad in 2018 in Purba Medinipur
सुवेंदु अधिकारी के आवास पर सीआईडी की टीम - फोटो : ANI

विस्तार

सीआईडी की टीम एक बार फिर भाजपा नेता और बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के आवास के पास स्थित एक केंद्र पर पहुंची, जहां तीन साल पहले उनके निजी गार्ड की मौत हो गई थी। सीआईडी की टीम का यह दौरा तीन में दूसरी बार है। इससे पहले 14 जुलाई को सीआईडी की टीम यहां पर पहुंची थी और लोगों से इस मामले में पूछताछ की थी। हालांकि, जांच एजेंसी को कोई सुराग नहीं मिला था। 

विज्ञापन


राज्य सशस्त्र पुलिस के जवान शुभव्रत चक्रवर्ती सुवेंदु अधिकारी के सुरक्षा में लंबे समय से तैनात थे। अधिकारी भाजपा से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से सांसद भी रह चुके थे। अधिकारी 2015 में जब प्रदेश सरकार में मंत्री बने, तब भी चक्रवर्ती उनके सुरक्षा काफिले में शामिल थे। चक्रवर्ती ने 2018 में पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में एक पुलिस बैरक में कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद चक्रवर्ती की पत्नी ने जांच की मांग की थी। 
विज्ञापन

 
सीआईडी कर रही मामले की जांच
गौरतलब है कि चक्रवर्ती की पत्नी सुपर्णा ने हाल में कांथी थाने में एक नई शिकायत दर्ज कराई थी और अपने पति की मृत्यु के मामले में जांच की मांग की थी। वही इस मामले को सीआईडी टीम के पास ट्रांसफर की गई है।  इससे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस मामले की जांच कर रही थी। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed