{"_id":"6a1ab48011ecebc643051be1","slug":"cid-team-again-reaches-abhishek-banerjee-s-kalighat-residence-mp-says-i-am-not-going-to-bow-down-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: अभिषेक बनर्जी के कालीघाट आवास पर फिर पहुंची CID की टीम, सांसद बोले- मैं झुकने वाला नहीं हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: अभिषेक बनर्जी के कालीघाट आवास पर फिर पहुंची CID की टीम, सांसद बोले- मैं झुकने वाला नहीं हूं
Sat, 30 May 2026 03:27 PM IST
रिया दुबे
कोलकाता, पीटीआई
कोलकाता, पीटीआई
Published by: रिया दुबे
Updated Sat, 30 May 2026 03:27 PM IST
सार
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने नोटिस जारी कर 1 जून को भवानी भवन स्थित मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है। नोटिस देने के लिए सीआईडी की टीम उनके कालीघाट स्थित आवास पहुंची थी।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने नोटिस जारी कर 1 जून को दोपहर 12 बजे भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है। शनिवार को सीआईडी की पांच सदस्यीय टीम कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास पहुंची और उन्हें नोटिस सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस मिलने के बाद क्या बोलो बनर्जी?
नोटिस मिलने के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सीआईडी अधिकारियों को नोटिस व्यक्तिगत रूप से देना था, इसलिए वे उनके आवास पर इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा, "उन्हें नोटिस देना था और मुझे उसे व्यक्तिगत रूप से प्राप्त करना था। वे पहले किसी और जगह चले गए थे, क्योंकि उन्हें मेरे आवास की सही जानकारी नहीं थी।"
विज्ञापन
बनर्जी ने जांच एजेंसियों पर लगाए गंभीर आरोप
अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए बनर्जी ने कहा कि उन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, "पहले सिर्फ ईडी और सीबीआई थीं, अब बंगाल पुलिस, कोलकाता पुलिस और केएमसी भी शामिल हो गए हैं। पहले 2-3 जांच एजेंसियां थीं और अब पांच हैं। उन्हें लगता है कि वे मेरे पीछे 5-6 एजेंसियां भेजकर मुझे डरा-धमकाकर झुका देंगे। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं। चाहे आप मेरा गला काट दें या जो चाहें करें, मुझे झुकाने के लिए आपको 10 बार सोचना पड़ेगा और सात जन्म लेने पड़ेंगे। मैं गद्दार नहीं हूं।"
विज्ञापन