फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CID search continues second day Bangladeshi MP murder case

Bengal: बांग्लादेशी सांसद की हत्या मामले में दूसरे दिन भी सीआईडी की तलाशी जारी, शरीर के हिस्से ढूंढ रही टीम

Sat, 25 May 2024 02:35 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 25 May 2024 02:35 PM IST
सार

सीआईडी ने एक दिन पहले आरोपी को बारासात जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया था। सीआईडी ने मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सांसद अनार के दोस्त ने ही हत्या के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी थी।

विज्ञापन
CID search continues second day Bangladeshi MP murder case
सीआईडी - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेशी सांसद की कलकत्ता में हत्या का मामला इन दिनों विवादों में है। सीआईडी हत्याकांड की जांच कर रही है। इस बीच शनिवार को लगातार दूसरे दिन सीआईडी भंगार इलाके में तलाशी लेने पहुंची। सीआईडी सांसद के शरीर के बाकी हिस्सों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। सीआईडी ने बताया था कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वह पेशे से कसाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त ने हत्या के लिए पांच करोड़ की दी सुपारी
सीआईडी ने एक दिन पहले आरोपी को बारासात जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया था। सीआईडी ने मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सांसद अनार के दोस्त ने ही हत्या के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी थी। सीआईडी के आईजी अखिलेश चतुर्वेदी ने गुरुवार को बताया था कि यह एक सुनियोजित हत्या है। सांसद के एक पुराने मित्र ने ही उन्हें मारने के लिए सुपारी दी थी। करीब पांच करोड़ की सुपारी थी। उनका दोस्त एक अमेरिकी नागरिक है, जिसका कोलकाता में एक फ्लैट है। एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि अभी तक विदेशी सांसद का शव बरामद नहीं हो पाया है। ‘क्या पुलिस को फ्लैट में खून के धब्बे मिले हैं’ इस सवाल पर सीआईडी के अधिकारी ने बताया कि हमारी फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। इस बारे में बोलना अभी जल्दबाजी होगी। बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जामां खान ने बुधवार को कहा था कि अनार 13 मई से लापता हैं। वे कोलकाता में थे। तीन लोेगों को गिरफ्तार किया गया है। 

इलाज के लिए कोलकाता आए थे बांग्लादेशी सांसद
बांग्लादेशी सांसद इलाज के लिए कोलकाता आए थे। उप उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांसद अजीम 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे और शहर के उत्तरी इलाके में बारानगर में अपने दोस्त के घर पर ठहरे थे। 13 मई को वह किसी से मिलने गए लेकिन वापस नहीं लौटे। मामले का खुलासा 18 मई को हुआ, जब बांग्लादेशी सांसद के परिचित गोपाल बिस्वास ने थाने में उनके लापता होने की जानकारी दी। अनार कोलकाता में बिस्वास के घर पर ही रुके थे। बिस्वास ने दावा किया कि सांसद 17 मई से उनके संपर्क में नहीं थे। इसलिए उन्होंने एक दिन बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उनके फोन से परिवार के सदस्यों को संदेश भेजे गए थे कि वह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कोई पता नहीं है।

हनी ट्रैप का मामला आया सामने 
पश्चिम बंगाल सीआईडी ने हत्या के पीछे हनी ट्रैप की आशंका जताई है। पुलिस का मानना है कि सांसद को एक महिला न्यू टाउन के एक फ्लैट में प्रलोभन देकर ले गई, जिसके बाद भाड़े के बदमाशों द्वारा उनकी हत्या की गई होगी। वहीं, हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक से मुलाकात की थी। यह व्यक्ति बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब पश्चिम बंगाल के एक इलाके का निवासी है। पुलिस अधिकारी ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान बताए बिना कहा कि जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह व्यक्ति सांसद से क्यों मिला और उन्होंने क्या चर्चा की थी। 

जांच से संकेत मिला कि बांग्लादेशी सांसद एक महिला द्वारा बिछाए गए 'हनी ट्रैप' में फंस गए, जो सांसद के दोस्त की भी करीबी थी। ऐसा लगता है कि महिला ने सांसद को न्यू टाउन के फ्लैट में जाने का प्रलोभन दिया था। हमें आशंका है कि वहां पहुंचते ही उनकी हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed