फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CID probe ordered into Minister Laxmi Hebbalkar's complaint against BJP MLC Ravi news update

Karnataka: सीटी रवि और हेब्बलकर मामले की CID करेगी जांच; BJP नेता बोले- अगर दबाव है तो कोई न्याय नहीं दे सकता

Tue, 24 Dec 2024 02:59 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 24 Dec 2024 02:59 PM IST
सार

लक्ष्मी हेब्बलकर ने भाजपा नेता सीटी रवि पर अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इस पर लगातार सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है। वहीं, बढ़ते विवाद को देखते हुए गृह मंत्रालय ने सीआईडी जांच कराने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
CID probe ordered into Minister Laxmi Hebbalkar's complaint against BJP MLC Ravi news update
जी. परमेश्वर - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में भाजपा एमएलसी सीटी रवि और बाल कल्याण मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर के बीच लगातार विवाद बना हुआ है। बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बड़ा फैसला लिया। उन्होंने मामले की जांच आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) से कराने के आदेश दिए हैं।  बता दें, मंत्री हेब्बलकर ने भाजपा नेता पर विधानसभा परिषद में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, विधान परिषद के अध्यक्ष बसवराज होरट्टी ने सोमवार को साफ कह दिया कि वायरल की जा रही बातचीत फर्जी है। 

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार,  19 दिसंबर को सुवर्ण विधान सौधा में रवि पर हमला करने की कोशिश के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज एक मामला भी सीआईडी को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


यह है मामला
लक्ष्मी हेब्बलकर ने भाजपा नेता सीटी रवि पर अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि जब होरट्टी ने सदन को थोड़ी देर के लिए स्थगित किया था, उसके कुछ ही समय बाद रवि ने अपमानजनक बात कही थी। मंत्री के आरोप के बाद बेलगावी में सुवर्णा विधान सौधा परिसर में रवि को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, कर्नाटक हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी, यह कहते हुए कि गिरफ्तारी नियमों के अनुसार नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले गृह मंत्री?
परमेश्वर ने कहा, 'मैं इस पर ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहता हूं। मैंने सीआईडी जांच का आदेश दिया है। ऐसे में जब जांच चल रही है, तो कोई इस बारे में टिप्पणी नहीं कर सकता या बयान नहीं दे सकता।'

विधान परिषद के सभापति बसवराज होरट्टी द्वारा इसे 'बंद अध्याय' करार दिए जाने के बाद सीआईडी जांच के आदेश पर उन्होंने कहा कि पुलिस को अपना कर्तव्य निभाना होगा। सभापति अपना कर्तव्य निभाएंगे। रवि पर हमले के कथित प्रयास में एफआईआर दर्ज करने में पांच दिन की देरी के सवाल पर उन्होंने कहा, 'सब कुछ विचार करने और परिषद के सभापति की राय लेने के बाद, जब प्रक्रियागत तरीके से काम किया जाता है, तो देरी हो सकती है।'

उन्होंने कहा, 'हर चीज सही तरीके से होनी चाहिए, इसलिए हमने तथ्यों का पता लगाने और जांच करने के लिए इसे सीआईडी को सौंपा है। रवि ने कहा है कि उन्होंने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन गवाहों सहित अन्य लोग कुछ और कहते हैं, इस सबकी जांच होनी चाहिए, इसलिए मैंने सीआईडी जांच का आदेश दिया है।'

दोनोंं मामलों की जांच करेगी CID 
बेलगावी पुलिस आयुक्त इडा मार्टिन मारबानियांग ने बताया कि रवि के खिलाफ लगे आरोप और उन पर हमले की कोशिश से जुड़े मामले दोनों को सीआईडी को सौंप दिया गया है। आगे की जांच सीआईडी करेगी।


सीटी रवि ने कही ये बात
सीआईडी जांच पर भाजपा नेता रवि ने कहा कि अगर सीआईडी जांच करती है तो इसे मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में किया जाए और रिपोर्ट न्यायाधीश को सौंपी जाए। उन्होंने कहा, 'अगर विभाग द्वारा बिना किसी दबाव के ईमानदारी से जांच की जाती है, तो हिरेबागेवाड़ी पुलिस स्टेशन पर्याप्त था। अगर किसी दबाव में काम नहीं किया जाता है, चाहे वह पुलिस कांस्टेबल हो या सीआईडी हो, कोई भी न्याय दे सकता है, अगर दबाव है तो कोई भी न्याय नहीं दे सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed