फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cid officials served notice to TDP national general secretary Nara Lokesh in the Inner Ring Road case

झटका: चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को सीआईडी ने थमाया नोटिस, इनर रिंग रोड मामले में भ्रष्टाचार का आरोप

Sat, 30 Sep 2023 06:52 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 06:52 PM IST
सार

शनिवार को दिल्ली स्थित टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला के आवास पर आंध्र प्रदेश आपराधिक जांच विभाग(सीआईडी) के अधिकारी ने टीडीपी नेता और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को नोटिस थमाया है। उन पर इनर रिंग रोड मामले में भ्रष्टाचार का आरोप है।

विज्ञापन
cid officials served notice to TDP national general secretary Nara Lokesh in the Inner Ring Road case
टीडीपी नेता और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शनिवार को दिल्ली स्थित टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला के आवास पर आंध्र प्रदेश आपराधिक जांच विभाग(सीआईडी) के अधिकारी पहुंचे। वहां पहुंचकर सीआईडी अधिकारियों ने टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश को इनर रिंग रोड मामले में नोटिस थमा दिया। सीआईडी डीसीपी ने कहा, हमने उनको नोटिस थमाया है। उन्होंने नोटिस का जवाब दिया है। वह 4 अक्तूबर को मामले में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन

 

शुक्रवार को अमरावती इनर रिंग रोड घोटाला मामले में टीडीपी नेता और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को झटका लगा था। दरअसल उच्च न्यायालय ने इस घोटाला मामले में नारा लोकेश की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उच्च न्यायालय ने नारा लोकेश को पुलिस जांच में सहयोग भी करने का निर्देश दिया था। उच्च न्यायालय ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में नारा लोकेश को सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी करे।
 

हाईकोर्ट ने राहत देने से किया इनकार
बता दें कि सीआईडी इस घोटाले की जांच कर रही है। सीआईडी ने ही टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस पर नारा लोकेश की कानूनी सलाहकार टीम ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की लेकिन अदालत ने शुक्रवार को याचिका को खारिज कर दिया था और नारा लोकेश को सीआईडी की पूछताछ में सहयोग करने को कहा है। बता दें कि सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत दिए गए नोटिस में नारा लोकेश को पूछताछ के लिए पुलिस अधिकारी के सामने पेश होना होगा।  

क्या है नारा लोकेश पर आरोप
सीआईडी का आरोप है कि नारा लोकेश ने अमरावती इनर रिंग रोड के आदेश में बदलाव कर लाभ कमाया और घोटाले में अहम भूमिका निभाई। आरोप है कि आंध्र प्रदेश की 2014-2019 के बीच रही सरकार में उच्च अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त रहे और इस दौरान अमरावती के मास्टर प्लान की डिजाइनिंग और रिंग रोड और अन्य सड़कों को जोड़ने की योजना में धांधली की गई। इस मामले में कई अन्य आरोपी भी हैं। नारा लोकेश को इस मामले में 14वां आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed