{"_id":"5b310b554f1c1b603c8b56c8","slug":"cid-investigating-conspiracy-of-anna-hazare-murder-for-nine-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल से अन्ना की हत्या की साजिश की जांच कर रही सीआईडी, पूर्व मंत्री के खिलाफ दर्ज की थी शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नौ साल से अन्ना की हत्या की साजिश की जांच कर रही सीआईडी, पूर्व मंत्री के खिलाफ दर्ज की थी शिकायत
एजेंसी, महाराष्ट्र
Updated Mon, 25 Jun 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की सीआईडी उस शिकायत की जांच अभी तक कर रही है जो सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने राज्य के पूर्व मंत्री पदमसिंह पाटिल के खिलाफ दर्ज करवाई थी। शिकायत में हजारे ने आरोप लगाया था कि पाटिल ने उनकी हत्या की साजिश रची है। आरटीआई आवेदन से प्राप्त जानकारी में यह सामने आया है।
विज्ञापन
हजारे ने सितंबर 2009 में पाटिल और 4 अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें कहा था कि पारसमल जैन नामक के व्यक्ति को उनकी हत्या की सुपारी दी गई है।
विज्ञापन
इस मामले में पाटिल को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन बाद में अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था।
आरटीआई अर्जी के जवाब में प्राप्त जानकारी के मुताबिक अहमदनगर जिले के पारनेर पुलिस थाने से यह मामला सीआईडी ने अपने हाथों में ले लिया था। लेकिन इसमें अब तक आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पाटिल कांग्रेस के नेता पवनराजे निम्बालकर की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भी मुकदमे का सामना रहे हैं।