{"_id":"5bed88f5bdec22693327820b","slug":"christian-community-overwhelmed-by-articles-printed-on-confessions-in-kerala-official-magazine","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल की सरकारी मैगजीन में ‘कन्फेशन’ पर छपे लेख से ईसाई समुदाय खफा, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल की सरकारी मैगजीन में ‘कन्फेशन’ पर छपे लेख से ईसाई समुदाय खफा, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Nov 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले एक लेख को लेकर केरल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। यह लेख केरल की सरकारी मैगजीन में छपा था। जिस पर आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष जॉर्ज कूरियन ने बताया कि केरल सरकार के संस्थान केरल भाषा इंस्टीट्यूट की तरफ से मलयालम भाषा में छपने वाली मासिक मैगजीन ‘विंजना कैराली’ में ‘लाजिकापेद्दन’ यानी ‘शर्मिंदा होना’ शीर्षक से एक लेख छपा था। यह लेख अगस्त माह में छापा गया था, लेकिन अक्टूबर में इसे फिर से प्रकाशित किया गया। उन्होंने बताया कि इस लेख में ईसाई समुदाय के प्रति बेहद अशोभनीय बातें लिखी गई थीं।
कूरियन के मुताबिक केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल ने इस लेख पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे ईसाई समुदाय की भावना को ठेस पहुंचने वाला बताया। जिसके बाद काउंसिल की तरफ से सोसा पाकम ने आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। पाकम ने अपनी शिकायत में लिखा कि ईसाई समुदाय में ‘कन्फेशन’ को पवित्र माना जाता है और इस लेख में समुदाय के प्रति अपमान और निंदात्मक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। उनकी शिकायत के मुताबिक राज्य सरकार के संस्थान इस तरह का प्रोपेगंडा फैला कर समाज में किसी धर्म के प्रति नफरत का वातावरण बना रहे हैं।
विज्ञापन
आयोग के उपाध्यक्ष कूरियन ने बताया कि आयोग ने उनकी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए 13 नवंबर को आदेश जारी कर केरल राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से एक हफ्ते के भीतर विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा है।
इससे पहले जुलाई में भी आयोग ने एक ऐसे ही मामले में कड़ा रुख अपनाया था, जब राष्ट्रीय महिला आयोग ने ईसाई पादरियों पर ‘कन्फेशन’ की आड़ में महिलाओं को ब्लैकमेल करने और उनका यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इस परंपरा पर बैन लगाने की सिफारिश की थी। जिसके बाद उपाध्यक्ष जॉर्ज कूरियन ने सिफारिश का कड़ा विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी और ग़हमंत्री को पत्र भी लिखा था।