फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chota Rajan kill J Dey for giving importance to him:CBI

चिंदी कहने से चिढ़ गया था डॉन छोटा राजन, करा दी जेडे की हत्या

Sat, 06 Aug 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 06 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Chota Rajan kill J Dey for giving importance to him:CBI
छोटा राजन

पत्रकार ज्योतिर्मय डे (जे.डे.) हत्याकांड में सीबीआई ने शुक्रवार को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के खिलाफ मकोका अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। इस दौरान जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए छोटा राजन भी अदालत की कार्यवाही में मौजूद था।

विज्ञापन


पूरक आरोप पत्र में कहा गया है कि जेडे अंडरवर्ल्ड पर एक किताब लिख रहा था जिसमें राजेंद्र सदाशिव निखालजे उर्फ छोटा राजन को चिंदी और माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम को मुंबई के डॉन के रूप में पेश करने वाला था। इससे चिढ़कर छोटा राजन ने जेडे की हत्या कराई थी।
विज्ञापन


सीबीआई ने छोटा राजन के खिलाफ 41 गवाहों के बयान के साथ मकोका, हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है जिसमें कहा गया है कि जेडे हत्याकांड में छोटा राजन का सिंडिकेट सीधे तौर पर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटा राजन ने न केवल जेडे की हत्या के आदेश दिए बल्कि शूटरों को आर्थिक मदद भी दी। सीबीआई ने अदालत में छोटा राजन की बातचीत के नमूने की रिपोर्ट भी पेश की है। 11 जुलाई 2011 को मुंबई के पवई इलाके में जेडे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

अभी शुरू नहीं हो पाया मुकदमा

Chota Rajan kill J Dey for giving importance to him:CBI
सीबीआई - फोटो : DEMO Pics

पांच साल बीत जाने के  बावजूद अभी मुकदमा नहीं शुरू हो पाया। हालांकि इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दायर हो चुकी है लेकिन छोटा राजन के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर करने के लिए सीबीआई कोर्ट से तारीख पर तारीख मांगी जा रही थी।

पिछली सुनवाई के दौरान 25 जुलाई को कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया था कि 5 अगस्त तक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करे अन्यथा अदालत  बाकी 11 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर मुकदमा शुरू कर देगी। इसके बाद सीबीआई ने शुक्रवार को चार्जशीट दायर किया।

उधर, मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि छोटा राजन पत्रकार जे.डे. से नाराज चल रहा था। राजन को शक था कि जे.डे. उसके दुश्मन दाऊद इब्राहिम के खासमखास छोटा शकील को उसकी जानकारी दे रहा था। गौरतलब है कि छोटा राजन को नवंबर 2015 के पहले सप्ताह में इंडोनेशिया से दिल्ली लाया गया था। तब से वह जेल में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed