फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chip based e-passport will be available soon there will be ease in immigration help in preventing counterfeiting

सुविधा: जल्द मिलेंगे चिप आधारित ई-पासपोर्ट, इमिग्रेशन में होगी आसानी, जालसाजी रोकने में मिलेगी मदद

Sat, 08 Jan 2022 01:01 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Sat, 08 Jan 2022 01:01 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (पीएसपी) के दूसरे चरण के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को चुना है।

विज्ञापन
Chip based e-passport will be available soon there will be ease in immigration help in preventing counterfeiting
पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

विदेश यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए सरकार जल्द चिप आधारित ई-पासपोर्ट जारी करने वाली है। इससे न केवल पासपोर्ट संबंधी जालसाजी रोकने में मदद मिलेगी बल्कि यात्रियों की इमिग्रेशन प्रक्रिया भी आसान होगी।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (पीएसपी) के दूसरे चरण के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को चुना है। मंत्रालय के सचिव संजय भट्टाचार्य ने कहा कि जल्द भारतीय नागरिकों के लिए ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। इसमें पासपोर्टधारक का सुरक्षित बायोमीट्रिक डाटा स्टोर होगा।
विज्ञापन


वहीं, टीसीएस ने शुक्रवार को कहा कि पीएसपी का दूसरा चरण साढ़े नौ साल तक चलेगा। यह भारत में सबसे बड़ा मिशन संबंधी महत्वपूर्ण ई-गवर्नेंस कार्यक्रम है। ई-पासपोर्ट जारी करने के लिए नए तरीके विकसित किए जाएंगे। कंपनी के बिजनेस इकाई के पब्लिक सेक्टर हेड तेज भाटला ने कहा कि कि हम तकनीक (ई-पासपोर्ट के लिए) लाएंगे। लेकिन, पासपोर्ट बुकलेट देने या प्रिंट करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य सरकार करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed