{"_id":"57fc03684f1c1bc67b28e12d","slug":"chinese-president-xi-jinping-to-visit-india-to-take-part-in-brics-summit-in-goa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते भारत दौरे पर आएंगे चीन के राष्ट्रपति, पढ़ें क्यों खास है यह दौरा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इस हफ्ते भारत दौरे पर आएंगे चीन के राष्ट्रपति, पढ़ें क्यों खास है यह दौरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Oct 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस हफ्ते भारत आएंगे। वह कंबोडिया और बांग्लादेश भी जाएंगे। भारत में वह गोवा में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में शिरकत करेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक अपने 13-17 अक्टूबर तक के कार्यक्रम में शी सबसे पहले कंबोडिया जाएंगे। उसके बाद बांग्लादेश जाएंगे। फिर अंतिम में ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए गोवा पहुंचेंगे। गोवा में ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। साथ ही बिम्स्टेक (बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार और थाइलैंड) के राष्ट्र प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे।
बैठक में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) और बे ऑफ बंगाल इनीशेटिव फोर मल्टी सेक्टरल टेक्नीकल एंड इकोनॉमिक कोपरेशन (बिम्सटेक) के सभी 11 राष्ट्र प्रमुख शामिल होंगे। ब्रिक्स सम्मेलन 15 अक्तूबर से शुरू होगा और अगले दिन इसका समापन होगा जिसमें बिम्सटेक देश भाग लेंगे। शी का बांग्लादेश दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों देशों के बीच इस स्तर का पिछला दौरा 30 साल पहले 1986 में हुआ था। चीन के उप विदेश मंत्री ली बाओदोंग ने यहां मीडिया को बताया कि दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण समझौते किए जाएंगे।

शी से अलग से मुलाकात करेंगे नेपाल प्रमुख प्रचंड
पुष्प्र कमल दहल प्रचंड
नेपाल के प्रमुख कमल दहल उर्फ प्रचंड शी से ब्रिक्स सम्मेलन से इतर मुलाकात करेंगे। शी का नेपाल का पिछला दौरा रद्द हो गया था क्योंकि चीन नेपाल की नई सरकार द्वारा दोनों देशों के बीच संपर्क सुधारने के लिए किए गए समझौतों के क्रियांवयन में देरी करने के कारण नाराज था। ली ने कहा कि चीन गोवा में होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन को महत्वपूर्ण मानता है क्योंकि इसके जरिए ब्रिक्स नेताओं को बिम्सटेक नेताओं से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।