{"_id":"6334a7ad38b546696e7a213a","slug":"chinese-envoy-sun-weidong-said-india-china-ties-have-great-bearing-on-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-China Ties: चीनी दूत सुन वेइदॉन्ग ने कहा- भारत-चीन रिश्तों का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-China Ties: चीनी दूत सुन वेइदॉन्ग ने कहा- भारत-चीन रिश्तों का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है
Thu, 29 Sep 2022 01:43 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:43 AM IST
सार
चीनी राजदूत सुन वेइदॉन्ग ने कहा कि एशियाई सदी को चीन और भारत के संयुक्त विकास और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के जरिए एवं भारत और अन्य एशियाई देशों की एकजुटता और सहयोग को मजबूत करने के माध्यम से ही साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
भारत में चीनी राजदूत सुन वेइदॉन्ग।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में चीनी राजदूत सुन वेइदॉन्ग ने कहा कि चीन-भारत संबंधों का न केवल दोनों देशों के लिए महत्व है, बल्कि इस क्षेत्र और दुनिया पर भी इसका बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। राजदूत ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए चार प्रस्ताव भी रखे।
विज्ञापन
इन प्रस्तावों में आपसी समझ और विश्वास को बढ़ावा देना, दोनों के लिए फायदेमंद सहयोग, मतभेदों का उचित प्रबंधन और समन्वय एवं सहयोग को मजबूत बनाना शामिल हैं। राजदूत ‘पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ की स्थापना की 73वीं वर्षगांठ के मौके पर मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 'एशियाई सदी' को चीन और भारत के संयुक्त विकास और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के जरिए एवं भारत और अन्य एशियाई देशों की एकजुटता और सहयोग को मजबूत करने के माध्यम से ही साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
पूर्वी लद्दाख गतिरोध के बाद, भारत लगातार इस बात पर कायम रहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति संबंधों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही भारत ने इस बात पर भी जोर दिया है कि सीमा की स्थिति संबंधों की स्थिति का निर्धारण करेगी।
पिछले महीने, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि बीजिंग ने सीमा पर जो किया उसके बाद भारत और चीन के बीच संबंध बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया था कि यदि दोनों पड़ोसी हाथ नहीं मिला सकते हैं तो 'एशियाई सदी' का सपना नहीं साकार होगा। राजदूत ने कहा, "अगले साल भारत एससीओ और जी20 की अध्यक्षता करेगा और चीन अन्य सदस्य देशों के साथ मिलकर भारत से संबंधित कार्यों में भारत का समर्थन करेगा।"