{"_id":"5edf03328ebc3e42ed43cc08","slug":"chinese-copmany-amperex-making-20-lakh-kilometer-life-electric-car-battery-will-sell-for-tesla-bmw-toyota-and","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी कंपनी एम्पेरेक्स टेक्नोलॉजी ने बनाई 20 लाख किमी चलने वाली इलेक्ट्रिक कार बैटरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीनी कंपनी एम्पेरेक्स टेक्नोलॉजी ने बनाई 20 लाख किमी चलने वाली इलेक्ट्रिक कार बैटरी
Tue, 09 Jun 2020 09:04 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:04 AM IST
सार
- टेस्ला, बीएमडब्ल्यू और टोयोटा के इलेक्ट्रिक वाहनों में होगी इस्तेमाल
- अधिकतम 2.4 लाख किलोमीटर तक चलने वाली बैटरी बाजार में उपलब्ध
- कंपनी के चेयरमैन के मुताबिक 2021 तक मांग में बढ़ोतरी हो सकती है
विज्ञापन
electric car battery price
- फोटो : Google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलेक्ट्रिक कार की बैैटरी बनाने वाली कंपनी एम्पेरेक्स टेक्नोलॉजी का दावा है कि उसने एक ऐसी बैटरी बनाई है जिसकी उम्र 16 साल और 20 लाख किलोमीटर है। एम्पेरेक्स टेस्ला और फॉक्सवैगन जैसी कंपनियों के लिए बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक कार बैटरी बनाती है।
विज्ञापन
कंपनी के चेयरमैन झेंग युक्वुन ने एक इंटरव्यू में इस बात का दावा किया है। यह कंपनी बैटरी बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी और अभी 2.4 लाख किलोमीटर लाइफ वाली बैटरी बनाती है। कंपनी के ग्राहकों में टेस्ला के अलावा बीएमडब्यू और टोयोटा मोटर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
झेंग ने कहा कि अगर कोई कंपनी इस बैटरी के लिए ऑर्डर देती है तो हम इसके प्रोडक्शन के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि क्या किसी कंपनी ने इसके लिए अब तक संपर्क किया है या नहीं। झेंग ने जानकारी दी कि मौजूदा बैटरी से इस बैटरी की कीमत दस फीसदी ज्यादा होगी।
विज्ञापन
टेस्ला ने पिछले साल कहा था कि वह दस लाख मील यानि 16 लाख किमी तक चलने वाली बैटरी बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। जनरल मोटर्स नेे कहा था कि वह इस लक्ष्य के करीब है। ई-वाहन इंडस्ट्री में तेजी लौटने की उम्मीद कर रही एम्पेरेक्स टेक्नोलॉजी ने हाल-फिलहाल बैटरी की टेक्नोलॉजी पर खर्च काफी बढ़ा दिया है।
चेयरमैन झेंग ने कहा कि इस साल तो बिक्री कम होगी लेकिन 2021 से डिमांड में बढ़ोतरी जरूर होगी। सीएटीएल ने फरवरी में टेस्ला के साथ दो साल का करार किया था। टेस्ला पहले जापान की पैनासोनिक और दक्षिण कोरिया की एलजी केम के साथ काम कर रही थी। कंपनी की बैटरी टेस्ला के मॉडल तीन सेडान कारों में इस्तेमाल होंगे। यह कार शंघाई के पास बनी टेस्ला की नई फैक्टरी में तैयार होगी।