{"_id":"5b99e77c867a557eb0417d74","slug":"china-plans-to-run-bullet-train-from-kunming-to-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ ही घंटों में पहुंच जाएंगे कुनमिंग से कोलकाता, चीन बना रहा बुलेट ट्रेन चलाने की योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुछ ही घंटों में पहुंच जाएंगे कुनमिंग से कोलकाता, चीन बना रहा बुलेट ट्रेन चलाने की योजना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन उत्तर पश्चिमी चीन के कुनमिंग से पश्चिम बंगाल के कोलकाता तक बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। इस बात की जानकारी कोलकाता में बुधवार को चाइनीज काउंसल जनरल मा जानवु ने दी। उन्होंने कहा, 'हम कोलकाता से कुनमिंग के लिए बुलेट ट्रेन चलाने की योजना पर विचार कर रहे हैं। इससे पूरा एशिया जुड़ जाएगा।'
विज्ञापन
ये बात जानवु ने चीन और भारत के बीच कनेक्टिविटी और व्यापार संबंध पर हुई प्रेस कन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि 'अगर ये रेल लिंक वास्तव में बने तो कुनमिंग से कोलकाता तक पहुंचने में कुछ ही घंटे का समय लगेगा।'
विज्ञापन
हालांकि चीनी राजनयिक ने इसके मार्ग की जानकारी का खुलासा नहीं किया कि बुलेट ट्रेन का मार्ग क्या होगा या फिर वह प्रस्तावित बीसीआईएम (बांगेलादेश चीन भारत म्यांमार आर्थिक गलियारा) का इस्तेमाल करेंगे या नहीं। उन्होंने कहा गया है कि बांग्लादेश और म्यांमार की सहायता से मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
जांगवु ने आगे कहा कि भारत एक बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और चीन अपने पड़ोसियों के साथ स्थिर संबंध बनाए रखना चाहता है। उन्होंने भारतीय रुपये के गिरने पर कहा कि रुपये की कीमत गिरने के बावजूद भी भारतीय अर्थव्यवस्था स्थिर है।