फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   china People's Liberation Army personnels infiltration in indian border

लद्दाख में चीनी सैनिकों ने की घुसपैठ

Sat, 12 Mar 2016 09:36 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sat, 12 Mar 2016 09:36 AM IST
सार

  • चार वाहनों पर थे सवार
  • भारी हथियारों से लैस थे जवान
  • साढ़े पांच किमी अंदर भारतीय क्षेत्र में घुसे

विज्ञापन
china People's Liberation Army personnels  infiltration in indian border
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : wikipedia

विस्तार

चीनी सैनिकों के एक बार फिर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने का मामला सामने आया है। पिछले दिनों लद्दाख सेक्टर में चीनी पीएलए के सैनिक भारतीय क्षेत्र में साढ़े पांच किमी तक अंदर पानगोंग झील तक घुस आए। इस कारण दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच तनातनी पैदा हो गई।

विज्ञापन


रक्षा सूत्रों के मुताबिक यह घटना आठ मार्च की है। एक कर्नल रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में पीएलए के 11 सैनिक पानगोंग झील के करीब सिरजाप-1 क्षेत्र के फिंगर-8 में काल्पनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को पार कर आ गए।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि चीन सैनिक चार वाहनों में सवार थे और वे भारत के थाकुंग बोर्डर पोस्ट को पार कर 5.5 किमी भीतर भारतीय क्षेत्र में आए थे। इनमें दो हल्के, एक मध्यम और एक भारी वाहन थे। सूत्रों ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की एक पेट्रोल टीम ने तुरंत इन चीनी सैनिकों को देख लिया और उन्हें रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं

china People's Liberation Army personnels  infiltration in indian border
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच कुछ घंटे तक  तनाव बना रहा, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई और दूसरा पक्ष पीछे हटा। सेना ने इस बारे में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। सूत्रों ने बताया कि चीनी प्लाटून का नेतृत्व एक कर्नल रैंक का अधिकार कर रहा था और उसमें दो मेजर भी शामिल थे।

रिपोर्ट के मुताबिक चीनी प्लाटून पूरी तरह से हथियारों से लैस था। हालांकि आईटीबीपी के जवान भी हथियारों और उपकरणों से लैस थे। वे लंबी दूरी तक पेट्रोल पर निकले थे। गौरतलब है कि पानगोंग झील के लगे 90 वर्ग किमी दायरे में स्थिति हमेशा से तनावपूर्ण रहता है। इस झील का दो तिहाई हिस्सा चीन में है। भारतीय सेना की पेट्रोल टीम अक्सर अपने क्षेत्र में चीन सैनिकों की घुसपैठ को पकड़ती रही है।

दौलत बेग ओल्डी के देपसंग में मई 2013 में तीन सप्ताह तक दोनों देश की सेना के बीच तनाव कायम रहा था। चीन ने सिरिजाप के फिंगर-4 इलाके में एक सड़क का निर्माण कर लिया है जो एलएसी से पांच किमी भीतर भारतीय क्षेत्र में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed