{"_id":"57652abe4f1c1b591811c108","slug":"china-offers-cloud-seeding-for-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने सूखाग्रस्त महाराष्ट्र में बारिश कराने का दिया ऑफर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चीन ने सूखाग्रस्त महाराष्ट्र में बारिश कराने का दिया ऑफर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 18 Jun 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
क्लाउड सीडिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन से सूखाग्रस्त महाराष्ट्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। दरअसल चीन ने महाराष्ट्र में सूखे को देखते हुए क्लाउड सीडिंग के साथ मौसम विभाग कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने का ऑफर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों देश इस तकनीक पर बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक चीनी वैज्ञानिकों के दल ने सूखाग्रस्त महाराष्ट्र का दौरा किया था उस दौरान उन्होंने ये ऑफर दिया। क्लाउड सीडिंग की तकनीक के लिए बादल होने आवश्यक होते हैं। तकनीक में रॉकेटों का इस्तेमाल किया जाता है। इससे बारिश कराने वाला सिल्वर आयोडाइड बादलों तक पहुंचाया जाता है और इससे बारिश होती है।
विज्ञापन
चीन के चाइना डेली में छपी खबर के मुताबिक चीन का कहना है कि अगर सब कुछ ठीक रहेगा तो चीनी विशेषज्ञ भारतीय वैज्ञानिकों को क्लाउड सीडिंग तकनीक सिखाएंगे। इस विषय पर चीनी अधिकारी हान झेंग और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच मई में चर्चा भी हुई थी।
विज्ञापन
इस ट्रेनिंग के जरिए 2017 में दो साल से सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र में बारिश करायी जा सकेगी। जाहिर है इससे किसानों को फायदा होगा। उल्लेखनीय है कि चीन में क्लाउड सीडिंग तकनीक का इस्तेमाल 1958 से कर रही है।