फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   china moving tonnes of military equipment to tibet, is it any signal for india

बॉर्डर विवाद के बीच भारत को चीन की चेतावनी! तिब्बत रवाना किया हथियारों से लैस सैन्य दस्ता

Wed, 19 Jul 2017 10:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 19 Jul 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
china moving tonnes of military equipment to tibet, is it any signal for india

डोकलाम सीमा पर चल रहे भारत चीन विवाद के बीच चीन ने दसों हजार टन हथियारों के साथ अपनी सेना के ट्रकों को तिब्बत सीमा के लिए रवाना किया है। इससे पहले चीन, सीमा पर विवाद बढ़ने के बाद से दो बार सैन्य अभ्यास कर चुका है। रिपोर्ट की माने तो चीन यह सब भारत पर डोकलाम सीमा विवाद को लेकर दबाव बनाने के लिए कर रहा है। 

विज्ञापन


चीन सैन्य अभ्यास सिक्किम बॉर्डर के बजाय उत्तरी तिब्बत में कर रहा है। लेकिन वह अपने सभी हथियार बड़ी की आसानी से सीमा पर भेज सकता है। इसके लिए चीन ने काफी बड़ा रेल और रोड नेटवर्क बिछा रखा है। लहासा से लेकर याडोंग तक फैले इस एक्सप्रेस वे के कारण, चीनी सेना 700 किमी का सफर महज 6 से 7 घंटे में तय कर सकती है। 
विज्ञापन


साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार यह प्रोजेक्टस अगले महीने के अंत तक शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत चीन रोड और रेल के माध्यम से हार्डवेयर लगातार पहुंचाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीन और भारत के बीच तनातनी बीते एक महीने से ज्यादा समय से चल रही है। डोकलाम को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद दोनों ही देश अपने अपने रुख पर अड़े हुए हैं। जहां भारत इस समस्या का राजनयिक समाधान निकालने की बात कर रहा है, वहीं चीन लगातार भारत से अपनी सेना वापस बुलाने की बात कर रहा है। 

वहीं मंगलवार को सरकार ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा। विदेश सचिव एस जयशंकर ने मीडिया से बातचीन में कहा कि दोनों देश इस मुद्दे का राजनयिक हल निकलने का प्रयास कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे कुछ समय पहले ही बीजिंग की ओर से भारत को एक बार और चेतावनी जारी की गई थी। 

चीनी मीडिया का दावा- मार गिराए 158 भारतीय सैनिक, भारत बोला- अफवाहों पर ध्यान ना दें

china moving tonnes of military equipment to tibet, is it any signal for india
पाकिस्तानी मीडिया द्वारा चलाई जा रही झूठी खबर की तस्वीरें - फोटो : Dunya News TV

गौरतलब है कि सोमवार को भारत ने चीनी मीडिया की उस रिपोर्ट का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि उनकी सेना ने 158 भारतीय सैनिको को मार गिराया है और सिक्किम बॉर्डर पर रॉकेट दागे हैं। चीनी मीडिया की यह रिपोर्ट तिब्बत सीमा पर चीनी सैनिकों के युद्धाभ्यास के एक दिन बाद आई।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि ऐसी रिपोर्ट बिलकुल गलत और आधारहीन हैं। ऐसे कोई भी रिपोर्ट एक जिम्मेदार मीडिया द्वारा नहीं चलाई जाती है। 

Pakistani Media is spreading these photos stating China attacked India in Sikkim. Propaganda war reaching new heights. pic.twitter.com/N9c8h3OtaZ

— Aggressive Indian🔥 (@bharat_builder) July 17, 2017

पाकिस्तानी मीडिया दुनिया न्यूज टीवी इस वीडियो कों लगातार चला रहा था। पाकिस्तानी चैनल इन तस्वीरों को चीन का भारत पर हमला बता रही थी। पाकिस्तानी मीडिया लगातार इस झूठी खबर को फैला रहा था। 

RT DunyaNews: #DunyaVideos: Clashes between #India and #China in Sikkim, 158 Indian soldiers died after the attack… https://t.co/EeTPTVLRQS

— Talha Nisar (@Talhaofficial_) July 17, 2017

चीनी मीडिया ने जारी किया था वीडियो

china moving tonnes of military equipment to tibet, is it any signal for india

गौरतलब है कि चाइना सेंट्रल टीवी की ओर से दो मिनट का एक वीडियों जारी किया गया था, जिसमें दिखाया गया था कि चीनी सैनिकों ने सिक्किम बॉर्डर पर हमला कर दिया है। इस हमले में कई भारतीय सैनिक घायल हो गए हैं। वीडियों में यह भी दिखाया गया कि चीनी सैनिकों ने भारतीय पोस्ट पर रॉकेट लॉन्चर, मशीन गन और मोटार से हमला कर दिया है। 

गौरतलब है कि पिछले महीने से भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर तनातनी चल रही है। भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना के डोकलाम में रोड निर्माण करने पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद दोनों देशों की ओर से सीमा पर सैनिकों को संख्या बढ़ा दी। 

डोकलाम, चीन-भारत-भूटान सीमा के तीराहे पर स्थित है। इस क्षेत्र पर भूटान और चीन दोनों अपना दावा कर रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद से चीन ने हर साल होने वाली अमरनाथ यात्रा पर रोक लगा दी। इसके साथ ही चीन ने भारतीय सेना पर बॉर्डर पार कर चीनी सीमा में घुसने का भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed