भारत के खिलाफ ये खतरनाक हथियार इस्तेमाल कर सकता है चीन, हालात होंगे बेहद खौफनाक!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में चीन की घुसपैठ उसके खतरनाक इरादों को साफ बंया कर रही है। ऐसे में चीन के पास एक ऐसा हथियार है जिसे वह भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर सकता है।
ऐसे में भारत की चिंता अब और भी बढ़ गई है।
बता दें कि, बीती 25 जुलाई को उत्तराखंड में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की थी। इससे पूरे देश में हड़कंप मच गया। इधर वाड़िया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों का कहना है कि चीन के पास एक खतरनाक हथियार है। ऐसे में भारत को इससे सावधान रहने की जरूरत है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि चीन के पास पानी की इतनी शक्ति है कि अगर भारत ने उसपर नजर नहीं रखी तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। हाल ही में एक रिसर्च के मुताबिक वैज्ञानिक संतोष राय का कहना है कि अगर चीन घाघरा, गंडक और ब्रह्मपुत्र जैसी नदियों का पानी रोक कर अचानक छोड़ता है तो भारत के लिए हालात बेहद खतरनाक हो जाएंगे।
मानना है कि चीन भारत से काफी ऊंचाई पर है और उसके यहां से आ रही विशाल नदियां पानी का जबरदस्त वेग लेकर आती हैं। सीमा पर जिस तरह से विवाद चल रहा है उसके बाद हमारी सरकार और हमें चौकन्ना रहने की जरूरत है क्योंकि अगर चीन ये हरकत करता है तो हमारे लिए हालात बेहद खतरनाक हो जाएंगे।
यहां हाेगा सबसे ज्यादा असर
संतोष राय कहते हैं कि चीन लगातार अपनी नदियों पर जिस तरह से लगातार बांध बनवा रहा है। जिस तरह से डोकलांग में चीनी सेना हमारे सैनिकों से भिड़ रही है वो ऐसे में कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए हमें अलर्ट रहने की जरूरत है।
वैज्ञानिक कहते हैं कि चीन के पास इस वक्त बेहद पानी है और वो अगर वो लगातार पानी को स्टोर करता है तो उसपर भी भारत को ध्यान देना होगा। संतोष राय कहते हैं कि उन्होंने जो रिसर्च की है वो बेहद चौंकाने वाली है।
चीन के पास गंडक, ब्रह्मपुत्र और घाघरा जैसी नदियों का संतुलन और कहीं भी रोकने का बल है। चीन अगर पानी रोक कर छोड़ता है तो असम-बंगाल बांग्लादेश और मेघालय को डुबो सकता है। चीन लगातार बांध बना रहा है जो भारत के लिए सिरदर्द बन सकता है।