{"_id":"57949b534f1c1b4032c4bdbf","slug":"china-journalists-govt-turns-down-visa-extension-plea-of-three-chinese-scribes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत ने चीन के तीन पत्रकारों से देश छोड़ने को कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत ने चीन के तीन पत्रकारों से देश छोड़ने को कहा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Jul 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार ने तीन चीनी पत्रकारों का वीजा रिन्यू करने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें साफ कह दिया गया है कि उन्हें जुलाई महीने के अंत तक भारत छोड़ना पड़ेगा। ये तीनों चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के पत्रकार हैं। भारत की तरफ से यह पहली बार हो रहा है कि जब चीनी पत्रकारों को उनके देश वापस जाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों का दावा है कि यह कदम खुफिया एजेंसी की उस रिपोर्ट के बाद उठाया गया है, जिसमें इन पत्रकारों की भूमिका पर संदेह जताया गया है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में इन तीन पत्रकारों के प्रतिबंधित क्षेत्र में नाम बदलकर जाने की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन
ये पत्रकार हैं शामिल
सूत्रों के मुताबिक पत्रकारों को साफ कह दिया गया है कि उनके वीजा की अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी। इन पत्रकारों में शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुंबई ब्यूरो के प्रमुख तांग लु, मुंबई ब्यूरो की रिपोर्टर शी योंगांग और दिल्ली ब्यूरो की वु कियांग शामिल हैं।
गौरतलब है कि यह फैसला तब लिया गया है जब एनएसजी के मुद्दे पर चीन का नकचढ़ापन सामने आया है। चीन की ओर से भारत की एनएसजी सदस्यता में इसलिए बाधा उत्पन्न की गई थी क्योंकि भारत द्वारा एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि यह फैसला तब लिया गया है जब एनएसजी के मुद्दे पर चीन का नकचढ़ापन सामने आया है। चीन की ओर से भारत की एनएसजी सदस्यता में इसलिए बाधा उत्पन्न की गई थी क्योंकि भारत द्वारा एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं किया गया है।