फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China is all set to give tension to India through establishing Ocean Observation Station in Maldives

मालदीव के जरिए इस तरह भारत को टेंशन देने की तैयारी में है चीन

Mon, 26 Feb 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Feb 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
China is all set to give tension to India through establishing Ocean Observation Station in Maldives
चीन मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज

चीन मालदीव में साझा महासागरीय वैधशाला स्टेशन स्थापित करने कोशिश कर रहा है। यदि ऐसा हो जाता है तो इससे भारत के लिए सुरक्षा से जुड़ी नई परेशानी सामने खड़ी हो सकती है। मालदीव के विपक्षी नेता का दावा है कि इस वैधशाला में सैन्य आवेदन के साथ ही सबमरीन बेस भी होगा।

विज्ञापन


मालदीव के जिस मकुनूथू स्थान पर यह वैधशाला बनाने की कोशिश की जा रही है, वह भारत से ज्यादा दूर नहीं है। मालदीव की राजधानी माले के राजनीतिक सूत्रों के अनुसार इससे चीन को हिंद महासागर का एक महत्वपूर्ण अड्डा मिल जाएगा। जहां से कई व्यापारिक और दूसरे जहाजों की आवाजाही होती रहती है।
विज्ञापन


भारतीय अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि पिछले साल मालदीव और चीन के बीच 'प्रोटोकॉल ऑन इस्टेब्लिशमेंट ऑफ जॉइंट ओसन ऑब्जर्वेशन स्टेशन बिटवीन चाइना ऐंड मालदीव्स' समझैता हुआ था। उसी समय दोनों देशों ने विवादास्पद ढंग से मुक्त व्यापार समझौते पर भी हस्ताक्षर किए थे। चीन से पहले मालदीव ने भारत के साथ भी मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि उनका कहना है कि वह किसी तरह की टिप्पणी करने से पहले समझौते की बारीकियों को समझना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चीन और मालदीव इस प्रोजेक्ट की कुछ जानकारियां आपस में साझा कर रहे हैं। वहीं एमडीपी पार्टी का कहना है कि भारत के लिए चुनौती यह सुनिश्चित करने की है कि कहीं यह ऑब्जर्वेशन स्टेशन बीजिंग के तथाकथित स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स का हिस्सा ना बन जाए। अगर ऐसा होगा तो इससे मालदीव के साथ भारत के सुरक्षा से संबंधित रिश्तों को बड़ा झटका लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed