फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China is active in Nepal against India through News, Radio and tourism News in Hindi

भारत के खिलाफ साजिश: नेपाल को मोहरा बना रहा चीन, अखबारों-रेडियो स्टेशन व पर्यटन में बढ़ा रहा दखल

Sun, 16 Oct 2022 09:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Oct 2022 09:28 AM IST
सार

खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, नेपाल में अपनी पैठ बनाने के लिए चीन बौद्ध धर्म के प्रचार, रेडियो के जरिए एजेंडा सेट करने व चीनी भाषा के प्रसार में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
China is active in Nepal against India through News, Radio and tourism News in Hindi
भारत और चीन की सेना - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत के खिलाफ चीन अब नेपाल को अपना मोहरा बना रहा है। भारत से जुड़े इलाकों में उसकी गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। हालांकि, अब वह भारत से सीधे टक्कर न लेकर नेपाल में भारत के खिलाफ जमीन तैयार करने में जुटा है। 

विज्ञापन


खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, नेपाल में अपनी पैठ बनाने के लिए चीन बौद्ध धर्म के प्रचार, रेडियो के जरिए एजेंडा सेट करने व चीनी भाषा के प्रसार में जुटा हुआ है। एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि नेपाल के सात जिलों में भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर माहौल तैयार किया जा रहा है। चीन अब नेपाल के शैक्षणिक संस्थानों, मीडिया, सामाजिक सेक्टर व पर्यटन के क्षेत्र में अपनी दखल बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन


स्कूलों में शुरू हुआ चीनी भाषा का पाठ्यक्रम 
सूत्रों का कहना है कि नेपाल के कई स्कूलों में चीनी भाषा का पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है। इतना ही नहीं कई अखबार व रेडियो स्टेशन चीन की प्रशंसा कर एजेंडा सेट करने में लगे हुए हैं। इसके लिए सीमावर्ती इलाकों में नए-नए रेडियो स्टेशन भी खोले गए हैं। इन स्टेशनों के जरिए दुनिया पर चीन के बढ़ते प्रभाव के बारे में कहानियां सुनाई जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीओ व पर्यटन का भी लिया जा रहा सहारा 
सूत्रों का कहना है कि चीन भारत के खिलाफ साजिश रचने के लिए एनजीओ का भी सहारा ले रहा है। एनजीओ की आड़ में चीनी जासूस सीमावर्ती इलाकों के इनपुट चीनी एजेंसियों तक पहुंचा रहे हैं। वे चीनी शरणार्थी के रूप में तिब्बत पर भी नजर रखे हुए हैं। इतना ही नहीं एजेंडे के तहत नेपाल में बड़ी संख्या में चीनी पर्यटक भी पहुंच रहे हैं और वह धीरे-धीरे नेपाल की जमीन हड़पने की फिराक में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed