डोकलाम विवाद पर बोले गृहमंत्री राजनाथ- चीन ने पहचान ली भारत की असली ताकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि चीन के साथ डोकलाम का मुद्दा भारत की ताकत की वजह से सुलझा। लखनऊ में भारतीय लोधी महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चीन ने भारत की असली ताकत को पहचान लिया है।
Our issues with China have been resolved. China understood the strength of India: HM Rajnath Singh in Lucknow pic.twitter.com/zId98FuFqA
— ANI UP (@ANINewsUP) October 15, 2017विज्ञापन
गृहमंत्री ने आगे कहा कि पाकिस्तान हमारी तरफ आतंकवादी भेजने की कोशिश करता है। हम हर बार 5-10 को खत्म करने में सफल होते हैं। अब भारत कमजोर नहीं रहा।
राजनाथ ने कहा कि हिंदुस्तान में पहला प्रधानमंत्री है जिसने यह फैसला किया है कि बड़े-बड़े बैंकों के दरवाजे पर दस्तक देने का अधिकार टाटा, बिड़ला और अंबानी को नहीं होना चाहिए बल्कि हिंदुस्तान के गरीबों को भी होना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2022 तक देश से गरीबी हटाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पढ़ें- राहुल ने बताया मोदी का प्लान, कहा- 2028 में चांद पर देंगे घर और 2030 में चांद को धरती पर ले आएंगे
बता दें कि राजनाथ दो दिन के अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर हैं। शनिवार को गुजरात दौरे के दौरान गृहमंत्री ने भारत के खिलाफ हिंसात्मक गतिविधियां चलाने के लिए पाकिस्तान को आड़े हाथ लेते हुए था कि विश्व की कोई ताकत सरकार को कश्मीर मसले का हल करने से नहीं रोक सकती।
उन्होंने कहा था कि एनडीए सरकार ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सेना को खुली छूट दे रखी है और कश्मीर में सीमा पार से होने वाली फायरिंग का माकूल जवाब दिया जा रहा है।
78 दिनों तक आमने-सामने थे सैनिक
बता दें कि डोकलाम मुद्दे पर दोनों देशों के सैनिक 78 दिनों तक आमने-सामने थे। भारत ने डोकलाम पर चीन के सामने आपत्ति दर्ज की जिसके बाद यह मामला शांत हुआ।जबरदस्त कूटनीतिक तनातनी के बाद दोनों देश सिक्किम सेक्टर के विवादित दोकलम क्षेत्र से अपनी-अपनी सेनाओं को एक साथ हटाने पर सहमत हुए थे।
इसे चीन पर भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा गया। दरअसल भारत जहां लगातार विवादित क्षेत्र से सेना हटाने के बाद कूटनीतिक बातचीत के जरिए विवाद का हल निकालने पर जोर दे रहा था, वहीं चीन की ओर से भारत को लगातार युद्घ की धमकियां मिल रही थी।