फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China faces reverses in UN bodies, India makes it to ECOSOC

चीन को हराकर संयुक्त राष्ट्र महिला स्थिति आयोग का सदस्य बना भारत

Tue, 15 Sep 2020 06:34 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 15 Sep 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
China faces reverses in UN bodies, India makes it to ECOSOC
भारत चीन गतिरोध - फोटो : iStock

सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत ने सोमवार को चीन को पटखनी दी है। चीन को संयुक्त राष्ट्र निकायों में महत्वपूर्ण उलटफेर का सामना करना पड़ा है। वहीं, भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के महिला स्थिति आयोग का सदस्य चुना गया है। इस महत्वपूर्ण चुनाव में भारत ने चीन को हराकर आयोग की सदस्यता हासिल की है।

विज्ञापन


महिलाओं की स्थिति पर आयोग (CSW) मुख्य वैश्विक अंतर सरकारी निकाय है, जो वैश्विक निकाय लिंग समानता और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करता है। सीएसडब्ल्यू संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) का एक कार्यात्मक आयोग है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया, 'भारत ने प्रतिष्ठित ईसीओएसओसी निकाय में सीट जीती! भारत को महिला कमीशन ऑन स्टेटस फॉर वुमेन का सदस्य चुना गया। यह लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है। हम सदस्य देशों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


महिला स्थिति आयोग के सदस्यों के लिए हुए चुनाव में भारत, अफगानिस्तान और चीन ने भाग लिया था। 54 सदस्यों के बीच भारत और अफगानिस्तान को जीत हासिल हुई जबकि चीन को आधे से भी कम मत मिले।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य, चीन को केवल 27 मत मिले और 28 वोटों के लिए आवश्यक बहुमत पाने में असफल रहा। संयुक्त राष्ट्र में राजदूत अडेला राज के नेतृत्व में अफगानिस्तान को 39 मत मिले और भारत को 54 मतपत्रों में से 38 मत मिले।

बता दें कि 21 जून 1946 को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के एक प्रस्ताव के तहत इसकी स्थापना हुई थी। संयुक्त राष्ट्र के 45 सदस्य देश इस आयोग के सदस्य के रूप में कार्य करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed