फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China Defend world's largest dam project on India's border; Know everything in 10 points

India-China: भारत की सीमा पर दुनिया की सबसे बड़ी बांध परियोजना के बचाव में ड्रैगन; 10 बिंदुओं में जानें सबकुछ

Fri, 27 Dec 2024 05:13 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 27 Dec 2024 05:13 PM IST
सार

India-China: चीन ने हाल ही में भारत की सीमा पर दुनिया का सबसे बड़ा बांध बनाने की परियोजना को मंजूरी दी है। जिस पर भारत में चिंता जताई जा रही है। वहीं, चीन ने इस योजना का बचाव करते हुए कहा कि इससे पड़ोसी देशों में कोई दिक्कतें नहीं आएंगी। 

विज्ञापन
China Defend world's largest dam project on India's border; Know everything in 10 points
ब्रह्मपुत्र नदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

चीन तिब्बत पठार के पूर्वी हिस्से में दुनिया का सबसे बड़ा बांध बनाने जा रहा रहा है, जो भारत के लिए कई तरह की चुनौतियां पैदा कर सकता। यह बांध यारलुंग जांगबो नदी पर बनेगा, जो भारत में अरुणाचल प्रदेश की ओर मुड़ती है। इस नदी को भारत में ब्रह्मपुत्र के नाम से जाना जाता है। इस बांध से हर साल 300 बियियन किलोवाट-घंटे (केडब्ल्यूएच) बिजली पैदा होगी। इस योजना को लेकर जहां भारत और बांग्लादेश की चिंताएं बढ़ गई हैं, वहीं चीन ने बांध बनाने की अपनी योजना का बचाव किया और कहा कि इस परियोजना से निचले इलाकों को कोई नुकसान नहीं होगा। दशकों के शोध और अध्यक्ष के बाद सुरक्षा से जुडे सभी मुद्दों का समाधान किया गया है।  

विज्ञापन


आइए जानते हैं इससे भारत पर क्या असर हो सकता है-

1. नदी का मोड़: यह बांध ब्रह्मपुत्र नदी पर बनेगा, जो अरुणाचल प्रदेश की ओर मुड़ती है। इससे भारत में पानी की आपूर्ति की समस्या हो सकती है। 
विज्ञापन


2. चीन की सबसे बड़ी परियोजना: यह बांध चीन की 14वीं पंचवर्षीय योजना का हिस्सा है। यह चीन की सबसे बड़ी ढांचागत परियोजना हो सकती है। 

3. परियोजना की लागत:  इस परियोजना की लागत 137 बिलियन डॉलर है। यह दुनिया की सबसे बड़ी परियोजना मानी जा रही है। 

4. पारदर्शिता की कमी: चीन इस परियोजना के बार में पर्याप्त जानकारी नहीं दे रहा है, जिससे यह भारत के लिए और अधिक चिंताजनक हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


5. जल संकट: इस बांध के कारण अचानक बाढ़ की समस्या हो सकती है या पानी की की हो सकती है, जिसेस भारत को जल आपूर्ति में दिक्कत हो सकती है। 

6. चीन पर निर्भरता: नई दिल्ली को चिंता है कि अगर यह बांध बनता है, तो भारत को पानी के लिए चीन पर निर्भर रहना पड़ सकता है, जिससे चीन को भारत पर दबाव बनाने का मौका मिलेगा। 

7. नदी पर नियंत्रण: चीन बांध के कारण नदी के पानी पर नियंत्रण रखेगा, जिससे निचले इलाकों में पानी की कमी हो सकती है। 
 
8. भू-राजनीतिक तनाव: यह परियोजना भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ा सकती है और दोनों देशों के बीच जल युद्ध की संभावना को जन्म दे सकती है।

9. क्षेत्रीय खतरे:  चीन इस बांध से पानी का प्रवाह नियंत्रित कर सकता है और युद्ध की स्थिति में सीमा क्षेत्रों में बाढ़ ला सकता है।  

10. भारत की प्रतिक्रिया: भारत भी अरुणाचल प्रदेश में ब्रहमपुत्र पर अपना बांध बना रहा है। भारत और चीन के  विशेष प्रतिनिधियों की 18 दिसंबर को बैठक हुई थी, जिसमें आंकड़ों को साझा करने पर चर्चा हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed