फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   china deadlock: itbp dg says force is dedicated to the protection of the countrys integrity sovereignty

सेना देश की अखंडता एवं संप्रभुता को बचाने के लिए समर्पित हैः आईटीबीपी डीजी 

Fri, 26 Jun 2020 06:06 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 26 Jun 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
china deadlock: itbp dg says force is dedicated to the protection of the countrys integrity sovereignty
एस एस देसवाल, आईटीबीपी डीजी - फोटो : social media

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रमुख एस एस देसवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनका बल और वर्तमान में लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ गतिरोध का सामना कर रही सेना, देश की अखंडता एवं संप्रभुता को बचाने के लिए 'समर्पित' है।

विज्ञापन


हरियाणा कैडर के 1984 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी, देसवाल ने कहा कि बल सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं। आईटीबीपी के महानिदेशक (डीजी) ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'सेना और आईटीबीपी देश की अखंडता एवं संप्रभुता के साथ ही सीमाओं की रक्षा के लिए राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं।'
विज्ञापन


छतरपुर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास केंद्र में 1,000 से अधिक बेड वाले नवनिर्मित कोविड-19 देखभाल केंद्र का जायजा लेने के बाद उन्होंने ये बातें कहीं। पूर्वी लद्दाख में 15 जून की रात गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक संघर्ष में एक कर्नल समेत 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी ने लद्दाख क्षेत्र के साथ ही करीब 3,488 किलोमीटर लंबी और कराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश में जाचेप ला तक फैली भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास अन्य सेक्टरों में बल के कर्मियों की संख्या को बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed