फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China build village 9 kilometer from doklam 2017 face-off site with India

चीन की एक और चाल: डोकलाम के पास बसाया गांव, 2017 में यहां आमने-सामने आ गई थीं दोनों देशों की सेना

Fri, 20 Nov 2020 11:05 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Fri, 20 Nov 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
China build village 9 kilometer from doklam 2017 face-off site with India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
भारत और चीन के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक, चीन ने सिक्किम में भारतीय सीमा के करीब एक गांव बसा लिया है। यह गांव पड़ोसी देश भूटान के इलाके में दो किलोमीटर अंदर है और डोकलाम के उस पॉइंट से बेहद करीब है, जहां 2017 के दौरान भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं और दोनों दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। यह खुलासा उस वक्त हुआ, जब चीन के एक वरिष्ठ पत्रकार ने ट्वीट के माध्यम से अपने देश के 'विकास' के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि, विवाद बढ़ने पर चीन के पत्रकार ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए। अब इस मामले में भूटान ने अपना पक्ष रखा है। भूटान के राजदूत ने भारत को बताया कि भूटान की सीमा में चीन का कोई भी गांव नहीं बसा है। 
विज्ञापन


पांगडा रखा गया है गांव का नाम
बता दें कि चीन के सीजीटीएन न्यूज में सीनियर प्रोड्यूसर शेन सिवेई ने गुरुवार सुबह (19 नवंबर) कुछ ट्वीट किए। इनमें उन्होंने एक गांव की तस्वीरें साझा की थीं। शेन ने अपने ट्वीट में बताया था कि यह डोकलाम का इलाका है। इस गांव का नाम पांगडा रखा गया है।
विज्ञापन


चीनी पत्रकार ने पोस्ट किया था नक्शा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गांव डोकलाम के उस पॉइंट से महज 9 किलोमीटर दूर है, जहां 2017 के दौरान भारतीय और चीनी सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं। बता दें कि चीनी पत्रकार ने पांगडा गांव का नक्शा भी पोस्ट किया था, जिसमें गांव भूटान की सीमा के दो किलोमीटर अंदर दिखाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि भूटान ने चीन को यह गांव बसाने की अनुमति दी थी या नहीं। दरअसल डोकलाम भूटान का इलाका है। इस पर चीन अपना दावा करता है, जबकि भारत से यह सटा होने से वह भी इस विवाद का एक पक्षकार है। भारत भूटान के समर्थन में खड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल बसाया गया गांव!
इस मामले में ओपन इंटेलिजेंस सोर्स डेट्रास्फा ने भी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें बताया गया है कि पांगडा गांव कुछ समय पहले ही बसाया गया। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि चीन ने पिछले साल यानी 2019 में ही यहां निर्माण कार्य शुरू किया था। 


बढ़ सकती है भारत की परेशानी
डोकलाम के पास चीन द्वारा गांव बसाने की जानकारी मिलने से भारत की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, दोनों देशों के बीच काफी समय से लद्दाख बॉर्डर पर तनाव चल रहा है। ऐसे में डोकलाम के करीब इस गांव के बसने की जानकारी मिलने के बाद लद्दाख में तनाव और बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed