फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Children pick up garbage after Independence Day celebrations at Red Fort

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद बच्चों ने उठाया कूड़ा, पेश की स्वच्छता की मिसाल

Thu, 15 Aug 2019 02:26 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 15 Aug 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
Children pick up garbage after Independence Day celebrations at Red Fort
पीएम मोदी बच्चों के बीच - फोटो : PTI

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिये लाल किला पहुंचे और कई बच्चे समारोह के बाद मौके पर रुककर प्लास्टिक का कूड़ा, कप, केले के छिलके इकट्ठा करते नजर आए। इन बच्चों ने अपने इस कदम से दूसरों के लिये भी मिसाल पेश की। कई बच्चे प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने का  प्रधानमंत्री मोदी का संदेश सबको बता रहे थे।

विज्ञापन


राजकीय सर्वोदय विद्यालय, यमुना विहार में पढ़ाने वाले राज कुमार मौर्य ने कहा कि उनके छात्रों ने खुद से कचरा इकट्ठा करने की इच्छा जताई और सबके जाने का इंतजार करते रहे। उन्होंने कहा, हम विद्यालयों में एकल इस्तेमाल वाली प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने पर जोर दे रहे हैं। बच्चों का समाज पर काफी प्रभाव होता है। वे घर पर, विद्यालय में और दूसरी जगहों पर अपना योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन


सर्वोदय कन्या विद्यालय नं.-1, यमुना विहार की दिपांशी तोमर (15) ने कहा कि छात्रों से कागज के थैलों में अपनी प्लास्टिक की बोतलों को इकट्ठा करने को कहा गया था। उन्होंने कहा, हमनें यह सुनिश्चित किया कि कोई गंदगी न फैले। कुछ जगहों पर प्लास्टिक की बोतलें और थैलियां पड़ी हुई थीं, हमनें उन्हें इकट्ठा कर कूड़ेदान में डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विद्यालय की ही लक्ष्मी ओम प्रकाश ने कहा कि प्लास्टिक की बोतलों से बचा जा सकता था। यें नालियों में फंस जाती हैं और पर्यावरण और जल निकायों को प्रदूषित करती हैं। राजकीय सर्वोदय विद्यालय के आदित्य बालियान भी अपने दोस्तों के साथ प्लास्टिक की खाली बोतलें अपने दोस्तों के साथ एक गत्ते के डिब्बे में इकट्ठा कर रहे थे। बालियान ने कहा, प्रधानमंत्री की बातें सभी के लिये प्रेरणा का काम करेंगी। उन्होंने एक मुद्दा उठाया है और हर किसी को इसमें अपना योगदान देने की जरूरत है। इसके लिये जरूरी है कि लोगों को प्लास्टिक के पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाए।


कक्षा आठवीं की छात्रा कोमल ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री के भाषण से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने हमें काफी चीजें सिखाईं और प्लास्टिक छोड़कर कपड़े के थैले अपनाने की भी सलाह दी। मैं अप पॉलीथीन के इस्तेमाल से परहेज करूंगी और अपनी मां को भी कपड़े के थैले ही इस्तेमाल करने के लिये कहूंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed