फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief of Defense Staff General Bipin Rawat Said Army Gets Enough Ration For 10 Months Even If Emergency Comes On LAC

एलएसी पर आपात स्थिति आई तो भी सेना के पास 10 महीने का पर्याप्त राशन

Sat, 12 Sep 2020 07:39 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 12 Sep 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Chief of Defense Staff General Bipin Rawat Said Army Gets Enough Ration For 10 Months Even If Emergency Comes On LAC
सीडीएस जनरल बिपिन रावत - फोटो : एएनआई

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने रक्षा मामलों पर बनी संसद की स्थायी समिति को भरोसा दिलाया है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अगर कोई आपात स्थिति पैदा होती है तो सेना के पास 10 महीने का पर्याप्त राशन है। उन्होंने कहा, सीमा पर तैनात जवानों यहां तक कि अतिरिक्त जवानों के लिए भी राशन का पर्याप्त भंडार है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इस मुलाकात में राशन और हथियारों की गुणवत्ता पर चर्चा की गई। समिति में शामिल एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने समिति के चेयरमैन जुआल ओराम से कहा कि एलएसी पर मौजूदा हालात के बारे में सदस्यों को रूबरू कराया जाए। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सैन्य अधिकारियों और जवानों के खान-पान की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, सीनियरों की तरह ही जवानों को भी ब्रेड क्यों नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन


राहुल को जवाब, जवानों को घटिया खाना दिए जाने की बात बकवास
वहीं, समिति के एक और सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डीपी वत्स ने कहा, कांग्रेस जानबूझकर संसद की ओर से पुष्टि किए जाने से पहले ही बैठक में हुई चर्चा का ब्योरा लीक कर देती है। पहली बार समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मैं राहुल गांधी का स्वागत करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद वत्स ने कहा, सैन्य कर्मचारियों को दिए जाने वाले खाने में अंतर इसलिए होता है कि हमारी सेना अभी भी ब्रिटिश सेना के पदचिन्हों पर चल रही है। आजाद भारत से पहले के दौर में ब्रिटिश ब्रेड खाते थे और उस वक्त वे सेना में शीर्ष पदों पर थे और इसके बाद यह सिलसिला कायम रहा।


सेना के जवानों को घटिया खाने की बात पूरी तरह से बकवास है। उन्होंने एलएसी पर हिंसा के बारे में कहा, सीमा पर अस्थायी तौर पर ऐसे मुद्दे आते रहते हैं। हमारी सेना फायदेमंद स्थिति में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed