{"_id":"62037e78b059123c996aa613","slug":"chief-of-army-staff-gen-mm-naravane-spoke-to-saudi-arabia-commander-of-royal-saudi-armed-forces-lt-gen-fahd-bin-abdullah-mohammed-al-mutair","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य वार्ता: थल सेना अध्यक्ष जनरल नरवणे ने की सऊदी के शीर्ष कमांडर से बातचीत, रक्षा पहलुओं पर हुई चर्चा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सैन्य वार्ता: थल सेना अध्यक्ष जनरल नरवणे ने की सऊदी के शीर्ष कमांडर से बातचीत, रक्षा पहलुओं पर हुई चर्चा
Wed, 09 Feb 2022 02:12 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:12 PM IST
सार
सेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने सऊदी अरब के शीर्ष सैन्य कमांडर से टेलीफोनिक बातचीत की। इससे पहले दिसंबर में भी दोनों के बीच बात हुई थी।
विज्ञापन
थल सेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे
- फोटो : एएनआई
विस्तार
थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने बुधवार को सऊदी अरब के शीर्ष सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन अब्दुल्ला मोहम्मद अल-मुतायर से वार्ता की। इस दौरान द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया कि दोनों के बीच वार्ता में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
सेना की ओर से ट्वीट किया गया कि, "जनरल एमएम नरवणे ने लेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन अब्दुल्ला मोहम्मद अल-मुतायर के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के पहलुओं पर चर्चा की। इससे पहले जनरल नरवणे ने दिसंबर में भी लेफ्टिनेंट जनरल अल-मुतायर के साथ टेलीफोनिक बातचीत की थी। दरअसल, भारत और सऊदी अरब के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंध पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़े हैं। थल सेना प्रमुख ने दिसंबर 2020 में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खाड़ी देश का दौरा किया था।
विज्ञापन