फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Minister's Facebook X page under the control of Delhi government BJP accuses Kejriwal

CMO Delhi:  दिल्ली सरकार के नियंत्रण में आया मुख्यमंत्री का फेसबुक-एक्स पेज, भाजपा ने केजरीवाल पर लगाए आरोप

Thu, 20 Mar 2025 01:57 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 20 Mar 2025 01:57 PM IST
सार

Delhi:  दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम आने के बाद अरविंद केजरीवाल पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री का ट्विटर और फेसबुक पेज हथिया लिया है। हालांकि अब दिल्ली सरकार के पास इन सोशल मीडिया अकाउंट का नियंत्रण आ गया है।

विज्ञापन
Chief Minister's Facebook X page under the control of Delhi government BJP accuses Kejriwal
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री का फेसबुक पेज अब दिल्ली सरकार के नियंत्रण में आ गया है। स्वयं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसी पेज पर एक संदेश जारी करते हुए कहा है कि पिछली सरकार के द्वारा यह पेज नई सरकार को नहीं सौंपा गया था जिसके कारण इस पर दिल्ली सरकार से संबंधित सूचना नहीं जारी की जा रही थी। लेकिन अब इस पेज पर दिल्ली की मुख्यमंत्री और सरकार से संबंधित आवश्यक सूचनाएं जारी की जा सकेंगी। 
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम आने के बाद अरविंद केजरीवाल पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री का ट्विटर और फेसबुक पेज हथिया लिया है। भाजपा ने इसे डिजिटल लूट बताते हुए आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने इसे व्यक्तिगत संपत्ति की तरह अपना बना लिया है, जबकि यह दिल्ली की जनता की कमाई से बना ट्विटर और फेसबुक पेज था और इस पर केजरीवाल का कोई अधिकार नहीं था। केजरीवाल ने सीएम दिल्ली के ट्विटर हैंडल पर केजरीवाल एट वर्क लिख दिया था। लेकिन बाद में इसे डिलीट कर दिया गया था। अब रेखा गुप्ता सरकार  फेसबुक पेज पर अपनी आधिकारिक सूचनाएं जारी कर सकेगी। 
विज्ञापन


इसके पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री का एक्स (ट्टिटर) हैंडल @CMODelhi भी दिल्ली सरकार के नियंत्रण में आ गया था और 13 मार्च से इसने दिल्ली सरकार के नियंत्रण में काम करना शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार का इंस्टाग्राम पेज भी सरकार के नियंत्रण में आ चुका है, लेकिन अभी इस पर कुछ तकनीकी कामकाज चल रहा है। जल्द ही यह  दिल्ली सरकार के नियंत्रण में पूरा काम करना शुरू कर देगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed