{"_id":"62d0575ccdda7615994a60c7","slug":"chief-minister-pinarayi-vijayan-says-kerala-becomes-first-state-to-have-own-internet-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerla: केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटेड को मिला ISP लाइसेंस, सीएम पिनराई विजयन ने किया ये एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerla: केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटेड को मिला ISP लाइसेंस, सीएम पिनराई विजयन ने किया ये एलान
Thu, 14 Jul 2022 11:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:20 PM IST
सार
राज्य में सभी के लिए इंटरनेट को सुलभ बनाने के लिए सरकार की एक महत्वाकांक्षी आईटी परियोजना केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटेड के मद्देनजर यह घोषणा हुई। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि समाज में डिजिटल विभाजन को खत्म करने के लिए बनाई गई KFON परियोजना अब अपना संचालन शुरू कर सकती है। उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया।
विज्ञापन
पिनाराई विजयन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि केरल अब देश का पहला और एकमात्र राज्य बन गया है, जिसके पास अपनी इंटरनेट सेवा है। दूरसंचार विभाग से इंटरनेट सेवा प्रदाता (आईएसपी) लाइसेंस प्राप्त करने के बाद उन्होंने यह घोषणा की।
विज्ञापन
राज्य में सभी के लिए इंटरनेट को सुलभ बनाने के लिए सरकार की एक महत्वाकांक्षी आईटी परियोजना केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटेड के मद्देनजर यह घोषणा हुई। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि समाज में डिजिटल विभाजन को खत्म करने के लिए बनाई गई KFON परियोजना अब अपना संचालन शुरू कर सकती है। उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया।
विज्ञापन
ट्वीट में उन्होंने कहा कि केरल अपनी इंटरनेट सेवा के साथ देश का एकमात्र राज्य बन गया है। केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटेड को भारतीय दूरसंचार विभाग से ISP लाइसेंस प्राप्त हुआ है। अब हम अपने लोगों को प्रतिष्ठित KFON परियोजना के तहत इंटरनेट को एक बुनियादी अधिकार के रूप में प्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि KFON योजना की परिकल्पना बीपीएल परिवारों और 30,000 सरकारी कार्यालयों को मुफ्त इंटरनेट प्रदान करने के लिए की गई है। पिछली वाम सरकार ने 2019 में इंटरनेट कनेक्शन को मूल अधिकार घोषित किया था। इस प्रोजेक्ट को 2017 में पिनाराई विजयन सरकार द्वारा लॉन्च किया गया था और इसे केरल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क (K-FON) नाम दिया गया था। इसकी लागत 1,548 करोड़ रुपये है।