फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Minister Himanta Biswa Sarma says he welcomes all to visit Assam as state needs revenue to deal with flood

Maharashtra Political Crisis: बाढ़ झेल रहे असम में शिवसेना के बागियों का जमावड़ा, सीएम बोले- सभी का स्वागत, इससे हमें मिलेगा राजस्व

Wed, 22 Jun 2022 08:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 22 Jun 2022 08:03 PM IST
सार

सीएम हिमंत ने कहा कि हम सभी पर्यटकों का राज्य में आने का स्वागत करते हैं क्योंकि हमें बाढ़ से निपटने के लिए धन की आवश्यकता है। हमें देवी लक्ष्मी को क्यों दूर करना चाहिए जबकि बाढ़ के कारण इस दौरान हमारे होटल खाली हैं। 

विज्ञापन
Chief Minister Himanta Biswa Sarma says he welcomes all to visit Assam as state needs revenue to deal with flood
हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच शिवसेना के बागी  विधायक गुजरात के सूरत से असम पहुंच गए है। बागी मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ये सभी विधायक राजधानी गुवाहाटी के एक लग्जरी होटल में ठहरे हैं। बागी विधायकों के असम पहुंचने के बाद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके उनका स्वागत किया है। सीएम ने बुधवार को ट्वीट किया कि वह असम की यात्रा के लिए सभी का स्वागत करते हैं। 

विज्ञापन

हमें मिलेगा राजस्व
गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम हिमंत ने कहा कि गुवाहाटी में कई लग्जरी होटल हैं और अगर कमरे भरे हुए हैं, तो हमें खुश होना चाहिए क्योंकि इससे राजस्व आएगा। उन्होंने कहा कि हमें जीएसटी के माध्यम से राजस्व मिलेगा। राज्य में विनाशकारी बाढ़ के इन कठिन समय के दौरान हमें इसकी आवश्यकता होगी।

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शिवसेना विधायकों की यात्रा के संबंध में किसी भी विवाद का कारण क्यों होना चाहिए? हम सभी पर्यटकों का राज्य में आने का स्वागत करते हैं क्योंकि हमें बाढ़ से निपटने के लिए धन की आवश्यकता है। हमें देवी लक्ष्मी को क्यों दूर करना चाहिए जबकि बाढ़ के कारण इस दौरान हमारे होटल खाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के असंतुष्ट विधायकों से मिलने से किया मना
यह पूछे जाने पर कि क्या वह महाराष्ट्र के असंतुष्ट विधायकों से मिलेंगे, सरमा ने कहा कि उन्हें ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अगर राज्य एक अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक केंद्र बन जाता है तो मुझे खुशी होगी। मैं सभी से राज्य का दौरा करने का आग्रह करता हूं।

बाढ़ झेल रहा है असम
असम में ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों के जलस्तर बढ़ने से नये इलाके भी जलमग्न हो रहे हैं। अब तक राज्य के 32 जिलों के 55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक मई के मध्य से अब तक बाढ़ की वजह से 89 लोगों की जान चली गई है।  मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नगांव तक ट्रेन से यात्रा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने कुछ राहत शिविरों का भी दौर किया। नगांव में सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार यहां 4,57,381 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, 15,188 लोगों ने 147 राहत शिविरों में शरण ले रखी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा, चापरमुख और कामपुर क्षेत्रों का दौरा किया और नजदीक से हालात का जायजा लिया। बराक घाटी के तीन जिलों- कछार, करीमगंज और हैलाकांदी हालात ज्यादा खराब हैं। 
 

बुधवार सुबह गुवाहाटी पहुंचे थे विधायक
 गौरतलब है कि महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच शिवसेना के बागी विधायक बुधवार सुबह सूरत से चार्टर विमान से असम पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच गुवाहाटी के बाहरी इलाके में स्थित एक लग्जरी होटल में ले जाया गया।


असम पहुंचने के बाद एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि उनके पास 46 विधायकों का समर्थन है। यह पूछे जाने पर कि वे गुवाहाटी क्यों आए थे, शिंदे ने कहा, यह एक अच्छी जगह है। गौरतलब है कि यह शायद पहली बार है कि पश्चिम भारतीय राज्य के विधायकों को पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह के बाद पूर्वोत्तर राज्य में ले जाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed