फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Mamata Banerjee meet Forward Party President Vijay Sardesai in goa today

गोवा: टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी बोलीं- प्रधानमंत्री मोदी और होंगे ताकतवर, क्योंकि राजनीति को लेकर कांग्रेस गंभीर नहीं

Sat, 30 Oct 2021 04:00 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 30 Oct 2021 04:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गोवा में भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पर भी हमला बोला। ममता ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी राजनीति को लेकर गंभीर नहीं है। अगर यही स्थिति रही तो मोदी जी और ताकतवर होंगे। ममता से पहले प्रशांत किशोर कांग्रेस को लेकर यह बयान दे चुके हैं। 

विज्ञापन
Chief Mamata Banerjee meet Forward Party President Vijay Sardesai in goa today
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI

विस्तार

गोवा दौरे पर गईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख  ममता बनर्जी ने भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर राजनीति को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, लेकिन सही समय पर फैसले नहीं लेने के कारण उसका अंजाम सारा देश भुगत रहा है। ममता ने दिल्ली की दादागिरी को खत्म करने के लिए विपक्ष को एकजुट होने की अपील की।

विज्ञापन


मोदी जी और होंगे शक्तिशाली- ममता बनर्जी
कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं अभी सब कुछ नहीं कह सकती क्योंकि वे राजनीति को गंभीरता से नहीं लेते। कांग्रेस की वजह से मोदी जी और अधिक मजबूत हो रहे हैं। अगर कोई निर्णय नहीं ले सकता तो उसके लिए देश को क्यों भुगतना चाहिए। कांग्रेस को पहले भी मौका मिला। भाजपा के खिलाफ लड़ने के बजाय वे मेरे राज्य में मेरे खिलाफ लड़े। क्या आपको नहीं लगता कि उन्होंने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ा, बंगाल में मेरे राजनीतिक दल के खिलाफ चुनाव लड़ा।' ममता बनर्जी से पहले चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर यह बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभी तक समझ नहीं पाए हैं। पीएम मोदी को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। भाजपा अभी सत्ता में कई दशकों तक बनी रहेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्र सरकार पर बरसीं ममता बनर्जी
गोवा के तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने पीएम मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि अच्छे दिन लाने वाले देश को बर्बाद करने में लगे हैं।ममता बनर्जी ने कहा कि देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जीएसटी से पूरा कारोबार चौपट हो रखा है, देश से वस्तुओं का निर्यात लगातार घट रहा है, लेकिन भाजपा इन समस्याओं को हल करने के लिए गंभीर नहीं है।


फॉरवर्ड पार्टी और टीएमसी में हो सकता है गठबंधन
वहीं, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने कहा कि आज ममता बनर्जी से मुलाकात हुई है। ममता बनर्जी क्षेत्रीय गौरव की प्रतीक हैं, हम भी एक क्षेत्रीय दल हैं। हम उनके हालिया बयान का स्वागत करते हैं कि भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ आना चाहिए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक,फॉरवर्ड पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की तैयारी में है। शुक्रवार को गोवा की राजधानी पणजी पहुंचीं ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

 
इसी साल भाजपा से अलग हुई फॉरवर्ड पार्टी
सरदेसाई ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में मजबूत स्थिति में है और वह तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को तैयार हैं। इसी साल अप्रैल में  गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई ने भाजपा से अपना गठबंधन खत्म किया था। सरदेसाई ने कहा, "इस भ्रष्ट और सांप्रदायिक शासन को समाप्त करने के लिए विपक्ष की एकता महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed