{"_id":"57f0318f4f1c1b9074577022","slug":"chief-justice-said-centre-to-relieve-judiciary-of-avoidable-burden","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीफ जस्टिस ने सरकार से कहा, ‘अनावश्यक बोझ’ से दें राहत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चीफ जस्टिस ने सरकार से कहा, ‘अनावश्यक बोझ’ से दें राहत
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Oct 2016 03:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टी एस ठाकुर ने कानून मंत्रालय से ऐसे कामकाज से राहत देने के लिए आग्रह किया है, जिससे परहेज किया जा सकता हो। सीजेआई ने कानून मंत्रालय से इसके लिए तंत्र तैयार करने की गुजारिश भी की है। सरकार के विभागों द्वारा निर्णय लेने में उदासीनता और अक्षमता दिखाने की वजह से ‘अनावश्यक बोझ’ पैदा होता है।
विज्ञापन
सीजेआई ने सरकार को पूर्व न्यायाधीशों का ऐसा पैनल बनाने के लिए भी कहा है, जो यह तय करें कि अदालत के बाहर मामला सुलझाने की स्थिति में किसी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दायर नहीं किया जा सके। सीजेआई ने कहा, ‘मैंने कानून मंत्रालय से हम पर पड़ने वाले परहेज योग्य बोझ से राहत दिलाने के लिए तंत्र तैयार करने का आग्रह किया है।’
विज्ञापन
ठाकुर नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी के थीम गीत के लॉन्च कार्यक्रम में अपने विचार रख रहे थे। सीजेआई ने कुछ अनावश्यक मामलों का जिक्र किया जिसे अदालत में आने से पहले छांटा जा सकता था और प्रशासनिक स्तर पर सुलझाया जा सकता है।
विज्ञापन