फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Justice of India Ranjan Gogoi said I am what I am and I cannot change myself

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा- मैं जैसा हूं, वैसा ही रहूंगा और खुद को बदलने वाला नहीं

Thu, 04 Oct 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Oct 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
Chief Justice of India Ranjan Gogoi said I am what I am and I cannot change myself
जस्टिस रंजन गोगोई

जस्टिस दीपक मिश्रा के बाद अब उच्चतम न्यायालय की बागडोर जस्टिस रंजन गोगोई के हाथों में आ गई है। माना जा रहा है कि अब अदालती कार्यवाही में परिवर्तन देखने को मिलेगा। नए मुख्य न्यायाधीश ने यह साफ कर दिया है कि वह मामलों और न्यायिक प्रशासन से निपटने के लिए आगे भी 'सख्त और आदर्शवादी' बने रहेंगे। उनके सम्मान में उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें कहा गया था कि जस्टिस गोगोई को सख्ती और लगन के लिए जाना जाता है, वह नियम पुस्तिका के अनुसार चलते हैं।

विज्ञापन


एससीबीए के अध्यक्ष विकास सिंह ने जस्टिस रंजन गोगोई को लेकर कहा कि वह सख्त और आदर्शवादी हैं। उनकी इसी टिप्पणी पर उन्होंने कहा, 'मैं जो हूं वैसा ही रहूंगा और मैं खुद को बदलने वाला नहीं हूं। उन्होंने अपनी योजना बताई कि कैसे वह न्यायिक प्रक्रिया में सुधार लाएंगे और रिक्त स्थानों को भरेंगे खासतौर से निचली अदालतों की। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वह आने वाले 3-4 महीनों में रिक्त स्थानों को भरने की पूरी कोशिश करेंगे। समय कम है। हम थोड़े से समय में बेहतर परिणाम हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन


मामलों के जल्द निपटारे और आम लोगों को जल्दी न्याय मिलने में सबसे बड़ी बाधा निचली अदालतों और उच्च न्यायालयों के खाली पड़े पद हैं। जिला और निचली अदालतों में न्यायिक अधिकारियों के 5,925 पद खाली हैं। वही उच्च न्यायालयों में 31 अगस्त तक 41 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। यहां वर्तमान न्यायाधीशों की संख्या 652 है जबकि अनुमोदित संख्या 1,079 की है। हर साल लगभग 75-85 न्यायाधीश सेवानिवृत्त हो जाते हैं जबकि पदों पर नियुक्तियों के प्रतिशत को देखा जाए तो 24 उच्च न्यायालयों के 427 न्यायाधीशों के पदों को भरने में 15 साल का समय लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed