फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chief Justice of India DY Chandrachud inaugurates cafe at Supreme Court premises

Mitti Cafe: सुप्रीम कोर्ट के परिसर में दिव्यांग चलाएंगे स्पेशल मिट्टी कैफे, सीजेआई चंद्रचूड़ ने किया उद्घाटन

Fri, 10 Nov 2023 03:17 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 10 Nov 2023 03:17 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट में मिट्टी कैफे खोलने में मदद करने वालीं वकील प्रिया हिंगोरानी ने कैफे खोलने के लिए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया।
 

विज्ञापन
Chief Justice of India DY Chandrachud inaugurates cafe at Supreme Court premises
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में मिट्टी कैफे का उद्घाटन किया। - फोटो : एएनआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के परिसर में आज कुछ खास हुआ है। यहां एक कैफे खोला गया है, जिसकी खासियत यह है कि इसे दिव्यांग कर्मचारी चलाएंगे। 'मिट्टी कैफे' का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने किया। इस दौरान सीजेआई दिव्यांग कर्मचारियों का हाथ पकड़कर उन्हें कैफे की ओर ले जाते दिखे। 

विज्ञापन




बता दें, मिट्टी कैफे एक एनजीओ द्वारा शुरू किया गया है, जो विशेष जरूरतों वाले लोगों के साथ काम करता है। उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करता है। 



मिट्टी कैफे की निदेशक आयशा आलम ने बताया, 'मिट्टी कैफे से विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए रोजगार बढ़ेगा। करीब 500 दिव्यांग 500  दिव्यांग लोग कैफे से सीधे जुड़े हुए हैं और 1200 विकलांग कैफे से जुड़े हैं।'
विज्ञापन




सुप्रीम कोर्ट में मिट्टी कैफे खोलने में मदद करने वालीं वकील प्रिया हिंगोरानी ने कैफे खोलने के लिए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें, एनजीओ ने साल 2017 में काम करना शुरू किया था। तबसे लेकर अबतक पूरे भारत में 41 ऐसे कैफे खोल चुका है और दिव्यांग लोगों के लिए काम करने के अवसर खोल दिए। एनजीओ की सीईओ-संस्थापक अलीना आलम हैं। एनजीओ को एक महिला नेतृत्व टीम द्वारा चलाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed