{"_id":"670e1a9098729cb0d40dd952","slug":"chief-election-commissioner-rajiv-kumar-said-evm-are-100-percent-foolproof-before-maharastra-jharkhand-poll-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election Commission: 'ईवीएम 100 फीसदी सुरक्षित है', कांग्रेस के आरोपों को मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया बेतुका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Election Commission: 'ईवीएम 100 फीसदी सुरक्षित है', कांग्रेस के आरोपों को मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया बेतुका
Tue, 15 Oct 2024 01:56 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:56 PM IST
सार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 'जनता ने मतदान में शामिल होकर जवाब दे दिया है। जहां तक ईवीएम की बात है तो वे 100 फीसदी सुरक्षित हैं।'
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
- फोटो : एएनआई
विस्तार
चुनाव आयोग मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। इस बीच विपक्षी पार्टियों ने एक बार फिर ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा उठा दिया है, जिसे मुख्य चुनाव आयुक्त ने सिरे से खारिज कर दिया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- ईवीएम 100 प्रतिशत सही
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 'जनता ने मतदान में शामिल होकर जवाब दे दिया है। जहां तक ईवीएम की बात है तो वे 100 फीसदी सुरक्षित हैं। अगर वे फिर से सवाल उठाएंगे तो हम उन्हें फिर जवाब देंगे।' गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने दावा किया था कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है और उन्होंने इसके लिए इस्राइल द्वारा हिजबुल्ला के पेजर हैक करने का उदाहरण दिया था।
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने उठाए थे ईवीएम पर सवाल
राशिद अल्वी ने कहा कि 'महाराष्ट्र में विपक्ष को बैलेट पेपर से मतदान के लिए दबाव बनाना चाहिए न कि ईवीएम से। वरना महाराष्ट्र में भाजपा सरकार और चुनाव आयोग कुछ भी कर सकते हैं। अगर इस्राइल पेजर और वॉकी टॉकी का इस्तेमाल कर लोगों को मार सकते हैं तो फिर ईवीएम क्या चीज है? प्रधानमंत्री के इस्राइल के साथ अच्छे संबंध हैं और इस्राइल इन चीजों को करने में एक्सपर्ट है। ईवीएम का बड़ा खेल कहीं भी हो सकता है और उसके लिए भाजपा चुनाव से पहले ये सब खेल कर लेती है।'
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी हरियाणा चुनाव में मतगणना के दौरान ईवीएम को लेकर सवाल किए थे। पवन खेड़ा ने कहा था कि हमने 20 सीटों की लिस्ट भेजी है, जिन पर उम्मीदवारों ने ईवीएम से वोटों की गिनती को लेकर लिखित और मौखिक शिकायत दी थी। पवन खेड़ा ने कहा कि 'जो ईवीएम 99 प्रतिशत चार्ज थीं, उन पर कांग्रेस पार्टी की हार हुई और जो ईवीएम 60-70 प्रतिशत चार्ज थीं, वहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की। ये हैरानी की बात है।'
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन