फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chidambaram's son karti expresses happiness over 2G Scam, SC said Shutup

2G घोटाले में की जांच पर कार्ति चिदंबरम ने जताई खुशी, SC ने कहा- इस मामले पर चुप रहिए

Thu, 11 Jan 2018 04:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Jan 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
Chidambaram's son karti expresses happiness over 2G Scam, SC said Shutup
कार्ति चिदंबरम

2G स्कैम पर कांग्रेस का सिरदर्द कम क्या हुआ, पार्टी नेताओं को भी लगने लगा है कि वो कुछ भी बोल सकते हैं! तभी तो इन दिनों नेताओं और उनके खास लोग 2जी स्कैम पर चुटकी लेना नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट ने एक कड़ा जवाब दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति को 2जी मामले में एयरसेल मैक्सिस डील घोटाले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की डांट सुननी पड़ी। अति उत्साह में कार्ति ने न्यायिक बेंच से कहा था कि उन्हें खुशी है कि अब यह मामला नई टीम देख रही है। बस फिर क्या था नई बेंच ने भी समझा दिया कि कोई यहां कार्ति की खुशी की खातिर काम नहीं करता संवैधानिक जिम्मेदारियों पर कार्ति ऐसा ना बोलें।
विज्ञापन


इससे पहले चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने इस मामले से खुद को अलग कर लिया था। जिसके बाद सुनवाई के समय कोर्ट पहुंचे कार्ति ने नई बेंच से अपनी खुशी का इजहार किया था। कार्ति चिदंबरम और अडवान्टेज स्ट्रैटेजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड सहित दो कंपनियों पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। एयरसेल-मैक्सिस सौदे से संबंधित इस मामले में  उन्होंने अपनी संपत्ति जब्त किए जाने के प्रवर्तन निदेशालय के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed