{"_id":"5c70fb0ebdec22738e36bbb8","slug":"chidambaram-slams-arun-jaitley-over-ds-hooda","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिदंबरम का तंज : भाजपा के पास मोदी हैं, पार्टी को किसी की सलाह की जरूरत नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिदंबरम का तंज : भाजपा के पास मोदी हैं, पार्टी को किसी की सलाह की जरूरत नहीं
Sat, 23 Feb 2019 01:19 PM IST
तिवारी अभिषेक
नई दिल्ली, भाषा
नई दिल्ली, भाषा
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सर्जिकल स्ट्राइक के सूत्रधार लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा (सेवानिवृत्त) को राष्ट्रीय सुरक्षा टास्क फोर्स का प्रमुख बनाने को लेकर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के तंज कसने पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस का मखौल उड़ाने वाले जेटली को अपने बयान में यह भी जोड़ना चाहिए था कि भाजपा को किसी सलाह की जरूरत नहीं है, क्योंकि उसके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
विज्ञापन
जेटली ने शुक्रवार को कहा था, यह समझ से परे है कि जिस पार्टी ने देश में आधी सदी तक राज किया है, उसे राष्ट्रीय सुरक्षा पर शिक्षित होने की जरूरत है। चिदंबरम ने शनिवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा को आरबीआई के प्रमुख के तौर पर डॉ. रघुराम राजन जैसे लोगों की जरूरत नहीं क्योंकि उसके पास मोदी हैं।
विज्ञापन
भाजपा को योजना आयोग, राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग की भी जरूरत नहीं क्योंकि उसके पास मोदी हैं। वास्तव में भाजपा को मंत्रिमंडल की भी जरूरत नहीं क्योंकि उसके पास मिस्टर मोदी हैं।’ चिदंबरम ने कहा कि वह देखना चाहते हैं कि कश्मीरी सामान पर प्रतिबंध के समर्थन में ट्वीट करने वाले मेघालय के राज्यपाल तथागत राय के खिलाफ पीएम क्या कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन